Sunday, February 8, 2026

            कोरबा: एचआईव्ही-एड्स के साथ जी रहे लोगों की क्षमता एवं विकास हेतु  कार्यशाला सम्पन्न

            कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी डॉ.रविकान्त सिह राठौर के नेतृत्व में  एचआईव्ही/एड्स जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम अंतर्गत इंटेसीफाईड आईईसी कैम्पेन के तहत जिले में सघन प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत एचआईव्ही/एड्स एवं एक्ट 2017 विषय पर  एचआईव्ही/एड्स के साथ जी रहे लोगों की क्षमता एवं विकास हेतु  01 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन  कोएआरटी सेंटर कोरबा में में आयोजित किया गया।  इस बैठक का उद्देश्य सभी एचआईव्ही/एड्स के साथ जी रहे लोगों में क्षमता विकास करना एवं उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जानकारी उपलब्ध कराना  तथा  उनके अघिकारों के संरक्षण के लिए एचआईव्ही  एवं एड्स (प्रिवेंशन एवं कन्ट्रोल) एक्ट2017 की जानकारी प्रदान की गई ताकि वो अपने अधिकारों को पूर्णतः समझ सकें। साथ ही अपनी क्षमता का विकास कर सकें और सामाजिक भेदभाव के प्रति आवाज उठा सकें।  इस अवसर पर जिले के हेल्थ केयर प्रोवाईडर जिला एड्स नियंत्रण समिती के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories