Monday, February 23, 2026

              कोरबा: हाथी के हमले से युवक की मौत… दोस्तों के साथ पिकनिक मनाकर लौट रहा था युवक, दंतैल हाथी ने ली जान

              KORBA: कोरबा के कटघोरा वनमंडल में दंतैल हाथी के हमले से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्राम सलईगोट निवासी रामकुमार अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने के लिए गया हुआ था। वापसी के दौरान हाथी ने उन पर हमला कर दिया था। रामकुमार को छोड़कर बाकी सभी युवक भागने में सफल हो गए, लेकिन रामकुमार हाथी से नहीं बच सका।

              हाथी जानमाल दोनों का नुकसान कर रहे हैं।

              हाथी जानमाल दोनों का नुकसान कर रहे हैं।

              बता दें ये घटना केंदई रेंज के चोटिया के पास हुई है। स्थानीय लोगों की माने तो काफी लंबे समय से हाथियों का झुंड इलाके में विचरण कर रहा है। कोरबा के कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा। हाथी फसल को भी बर्बाद कर रहे हैं। इतना ही नहीं जानमाल दोनों का ही नुकसान कर रहे हैं।

              कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा।

              कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा।

              गौरतलब है कि केंदई रेंज में करीब 35 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। झुंड से अलग हुए दंतैल हाथी ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद वन विभाग और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories