कोरबा: ट्रेलर की चपेट में आया युवक… बाइक समेत चालक वाहन के पहिये के नीचे फंसा, मशक्कत से किया गया रेस्क्यू

          KORBA: कोरबा के बालको थाना क्षेत्र के परसाभाटा चौक पर बीती रात सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक से जा रहे दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर से रूप से घायल हो गया। इस दौरान वह युवक घंटों तक ट्रक के पहियों के नीचे फंसा रहा, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।

          बताया जा रहा है कि, ट्रेलर बालको प्लांट से राखड़ लेकर जा रहा था। वहीं बाइक सवार दोनों युवक राकेश महंत और उसका साथी विजय साहू कोरबा के परसाभाटा से अपने घर बेला कछार जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेलर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक समेत युवक को अपनी चपेट में ले लिया।

          ट्रेलर के नीचे फंसा बाइक।

          ट्रेलर के नीचे फंसा बाइक।

          युवक को बिलासपुर किया गया रेफर

          बाइक चला रहा युवक राकेश महंत ट्रेलर के दोनों चक्के के बीच फंस गया, वहीं बाइक में सवार दूसरा युवक दूर जा गिरा। जिसे हादसे में मामूली चोटें आई हैं। ट्रेलर के पहियों के नीचे से रेस्क्यू कर युवक राकेश को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी हालत काफी गंभीर होने की वजह से बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

          बाइक चालक युवक को निकालते लोग।

          बाइक चालक युवक को निकालते लोग।

          बालको प्लांट के निजी कंपनी में करते हैं काम

          बाइक सवार राकेश महंत व विजय साहू बेला कछार निवासी हैं। वे बालको प्लांट में निजी कंपनी में सिविल पर काम करते हैं। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची बालको थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त निर्देश

                    कृषि उत्पादन आयुक्त परदेशी के नेतृत्व में कालाबाजारी और...

                    रायपुर : सिंदूर पार्क के विकास को मिलेगा नया स्वरूप

                    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के...

                    रायपुर : मुख्यमंत्री के निर्देश पर कृषि विभाग की सख्त कार्रवाई

                    मेसर्स बालाजी कृषि केन्द्र सहित 34 कीटनाशक कंपनियों को...

                    रायपुर : नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन में रायपुर की मोनिका यादव लापता

                    आपदा के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने नागरिकों की सहायता...

                    Related Articles

                    Popular Categories