Friday, February 13, 2026

              कोरबा: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… जांजगीर-चांपा में निजी कंपनी में करता था काम, घर का इकलौता कमाने वाला था

              KORBA: कोरबा में एक युवक नरेश कर्ष (26 साल) ने घर पर म्यार में फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या की खबर के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

              ये पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र के खैरभाठा गांव का है। बताया जा रहा है कि युवक नरेश कर्ष घर का इकलौता कमाने वाला था। नरेश के परिवार में उसकी मां, एक छोटा भाई और तीन बहनें हैं। नरेश अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह अपने परिवार का एक इकलौता सहारा था। युवक की सुसाइड करने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

              मृतक नरेश कर्ष

              मृतक नरेश कर्ष

              जांजगीर-चांपा में निजी कंपनी में काम करता था मृतक

              जानकारी के मुताबिक नरेश जांजगीर-चांपा जिले में अपनी मौसी के घर रहकर निजी कम्पनी में काम करता था। वह दो दिन पहले ही कोरबा आया था। मृतक के भाई रोशन ने बताया कि जब से मौसी के घर से आया था तब से वो गुमसुम और चुपचाप था। पूछने पर कोई जवाब भी नहीं देता था।

              नरेश घर पर अकेला था

              भाई ने बताया कि मंगलवार की दोपहर नरेश घर पर अकेले था। बहन नहाने गांव के पास तालाब गयी हुई थी। मां काम से बाहर गई थी और वो भी किसी काम से तिलकेजा गांव गया हुआ था। जब वो वापस लौटा तो नरेश म्यार पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इसकी सूचना उसने तुरंत परिजनों को देते हुए उरगा थाना पुलिस को दी।​​​​​​​

              मंगलवार की दोपहर नरेश घर पर अकेले था।

              मंगलवार की दोपहर नरेश घर पर अकेले था।

              जांच में जुटी पुलिस

              उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। युवक की मौत कब, कैसे और किन परिस्थिति में हुई है इसकी जांच की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : हर घर जल योजना से ग्राम कन्हारी में बदली पेयजल की तस्वीर

                              सुदूर वनांचल एवं बैगा जनजाति बहुल क्षेत्र में घर-घर...

                              रायपुर : 9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार

                              रायपुर (BCC NEWS 24): पर्वतारोहण एवं ट्रैकिंग के क्षेत्र...

                              रायपुर: गुरुकुल परंपरा एवं नैतिक शिक्षा के समन्वय पर बल- रूपनारायण सिन्हा

                              पीएम श्री विद्यालय के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं को किया...

                              Related Articles

                              Popular Categories