कोरबा: कौशल विकास का सदुपयोग कर स्वावलंबी बनें युवा – जिपं उपाध्यक्ष

            • जन शिक्षण संस्थान कोरबा में कौशल दीक्षांत समारोह आयोजित

            कोरबा (BCC NEWS 24): कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान कोरबा में विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर जन शिक्षण संस्थान घण्टाघर परिसर में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  श्रीमती रीना जायसवाल उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा, अध्यक्षता दिनेश सोनी अध्यक्ष जन भागीदारी समिति शासकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय कोरबा एवं विशिष्ट अतिथि एस मूर्ति पूर्व एल्डरमैन थे।

            कौशल दीक्षांत समारोह का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। जेएसएस से वर्ष 2022-23 में प्रशिक्षण प्राप्त हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। उपस्थित मुख्य अतिथि श्रीमती रीना जायसवाल ने हितग्राहियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने इस संस्थान में कड़ी मेहनत करके जो हुनर और जिस कौशल विकास को प्राप्त किया है, उसका सदुपयोग कर खुद को स्वावलंबी बनाएं। श्रीमती जायसवाल ने आयोजन के लिए जेएसएस परिवार को बधाई दी। कार्यक्रम के अध्यक्ष दिनेश सोनी ने कहा कि युवा पीढ़ी अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और समय का सही सदुपयोग करते हुए अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए सही मार्गदर्शन में कार्य करें तो निश्चित ही वह सफलता की ऊंचाईयां प्राप्त करेगा। उन्होंने जन शिक्षण संस्थान द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम को भी सराहा। विशिष्ट अतिथि एस मूर्ति ने भी अपनी शुभकामनाएं व बधाई समस्त हितग्राहियों को दी। इस अवसर पर जेएसएस के निदेशक सहित सावित्री जेना, तृष्या मोहंती, लक्ष्मी चटर्जी, विजय लक्ष्मी महंत, सुनीता राठौर, ज्योति बरेठ, सतरूपा प्रजापति, नरेंद्र, किशोर महंत, उमेश, संजय एवं अनीता चौहान सहित अन्य हितग्राही उपस्थित थे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories