नेट बैंकिंग के जरिए लाखों रुपए पार.. परिचित के सिम को चुराया, फिर OTP जनरेट कर उड़ाए 10 लाख रुपए

              कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक युवक ने अपने परिचित के बैंक खाते से लाखों रुपए ट्रांजेक्शन कर लिए हैं। पहले परिचित का सिम चुराया, फिर OTP जनरेट कर नेट बैंकिंग चालू कर लिया। जिसके बाद एकाएक बैंक से करीब 9 लाख 70 हजार रुपए अपने खाते में डाल लिए। पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, जिले के कोरगांव के रहने वाले हितेंद्र मांझी (45) ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने पुलिस को बताया कि, पंकज मानिकपुरी से उसकी जान पहचान थी। पंकज ने किसी तरह से साल 2022 में उसके सिम को चुरा लिया था। जिस सिम को चुराया था वह नंबर बैंक खाते से लिंक था। OTP जनरेट कर हर बार बैंक खाते से रकम अपने खाते में ट्रांजेक्शन करता रहा।

              चंद दिनों में ही उसने उसके बैंक खाते से 9 लाख 70 हजार रुपए निकाल लिए। फिर, किसी तरह से हितेंद्र को पता चला की उसके परिचित ने ही उसका सिम चुराया है। जिसके बाद उसने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : वन विभाग की मदद से बदली बीजापुर के युवाओं की जिंदगी

                              पुनर्वासित युवा स्वरोजगार से बने आत्मनिर्भररायपुर (BCC NEWS 24):...

                              KORBA : 18 जुलाई को आयोजित होगी “रन फॉर ग्रीन मैराथन”

                              कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आमनागरिकों से शामिल होने की...

                              Related Articles

                              Popular Categories