मध्य प्रदेश ब्रेकिंग: मुरैना में ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की मौत, इनमें 3 महिलाएं, एक बच्चा; आग की अफवाह से उतरे, दूसरी ट्रेन की चपेट में आए; घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी

        मध्य प्रदेश: मुरैना जिले में ट्रेन से कटने से 4 लोगों की मौत हो गई। आग लगने की अफवाह के बाद उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से नीचे उतरे चार यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। मरने वालों में तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

        जानकारी के अनुसार, ग्वालियर की ओर से मुरैना जा रही उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में किसी वजह से आग लगने की अफवाह फैल गई। इसी दौरान पास के ट्रैक पर धौलपुर की ओर से पातालकोट एक्सप्रेस गुजर रही थी।

        ट्रेन से उतरे यात्रियों को दूसरी लाइन पर तेज रफ्तार से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस का अंदाजा नहीं लग सका। तीन महिलाएं और एक बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

        हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए…

        पातालकोट एक्सप्रेस से कटकर 4 यात्रियों की मौत हो गई।

        पातालकोट एक्सप्रेस के नीचे पटरी पर पड़े यात्रियों के शव ।

        पातालकोट एक्सप्रेस के नीचे पटरी पर पड़े यात्रियों के शव ।

        हादसे के बाद यात्रियों की भीड़ जुट गई। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

        हादसे के बाद यात्रियों की भीड़ जुट गई। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

        घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी

        हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और लोगों ने तुरंत रेलवे अधिकारियों व पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी (GRP), आरपीएफ (RPF) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

        शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रेलवे और पुलिस प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं।



                Hot this week

                कोरबा: BALCO की सामुदायिक विकास कार्य बनी सामाजिक बदलाव की मजबूत कड़ी

                कोरबा/बालकोनगर (BCC NEWS 24): किसी गांव में जब किसान...

                Related Articles

                Popular Categories