उत्तराखंड: देहरादून में भाजपा नेता के मर्डर के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने आरोपियों के 3 घर और एक ट्रैक्टर जलाए, मीडिया-पुलिस पर पथराव किया, हालात काबू करने पहुंची ITBP

        उत्तराखंड: देहरादून के बैरागीवाला गांव में हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बीच हुए विवाद में भाजपा से जुड़े विनोद कुमार की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर आईटीबीपी को बुलाया गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च भी निकाला जा रहा है। रविवार को गुस्साई भीड़ ने देहरादून-हरबर्टपुर हाईवे, जो हिमाचल प्रदेश को जोड़ता है, जाम कर दिया। मौके पर आला अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

        मृतक की पत्नी ने आरोपियों के घर पर ईंटें फेंकीं, जिन्हें पुलिस ने वहां से हटा दिया। इससे पहले गुस्साए लोगों ने आरोपियों के 3 घरों और एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस और मीडिया पर भी पथराव किया गया। इस दौरान एसपी सिटी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

        भीड़ ने पुलिस अधिकारियों के साथ अभद्रता भी की। हालात बिगड़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई। किसी भी बाहरी व्यक्ति के गांव में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। कुछ समय के लिए इंटरनेट सेवा भी बंद की गई थी, जिसे करीब तीन घंटे बाद बहाल कर दिया गया।

        प्रशासन ने मुख्य आरोपी के घर की बाउंड्री वॉल और दुकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है, लेकिन ग्रामीण पूरे मकान को गिराने की मांग पर अड़े हैं। हत्या के मामले में 12 नामजद और 30-35 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories