महाराष्ट्र: नासिक में गिरफ्तार बाबा पर कसा शिकंजा, खुद को ‘कैप्टन’ और ‘कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट’ बताता था, पुलिस को 5 नरबलि के संकेत मिले, महिलाओं को अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था, 10 साल में 1500 करोड़ का साम्राज्य बनाया

              महाराष्ट्र: नासिक में खुद को ‘कैप्टन’ और ‘कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट’ बताने वाला अशोक खरात यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और ठगी के आरोपों में जांच के दायरे में है। जांच में उसके नेटवर्क, संपत्तियों और हाई-प्रोफाइल कनेक्शन सामने आए हैं। पुलिस को 5 नरबलि के संकेत मिले हैं, जिनकी पुष्टि के लिए फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

              SIT की छापेमारी में 100 से ज्यादा संदिग्ध वीडियो, 8 लाख रुपए नकद, एक पिस्टल और बड़ी मात्रा में संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। पिस्तौल की 5 गोलियां गायब हैं, जिससे नरबलि की आशंका और गहरी हुई है। अब तक उसके खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अंधश्रद्धा विरोधी कानून के तहत 8 केस दर्ज हो चुके हैं।

              दरअसल, पुलिस ने 67 साल के अशोक खरात को 35 साल की महिला से बार-बार रेप करने और ब्लैकमेल करने के आरोप में 18 मार्च को गिरफ्तार किया था।

              अशोक खरात को नासिक पुलिस ने यौन शोषण और ठगी के आरोपों में गिरफ्तार किया है।

              अशोक खरात को नासिक पुलिस ने यौन शोषण और ठगी के आरोपों में गिरफ्तार किया है।

              अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

              आरोप है कि खरात ‘शुद्धिकरण’ और तांत्रिक उपायों के नाम पर महिलाओं को फंसाता था। वह बीमारी, पारिवारिक विवाद या संतान की चाह रखने वालों को निशाना बनाता था। स्पाय कैम से वीडियो बनाकर बाद में ब्लैकमेल करता था।

              SIT ने उसके पूर्व ऑफिस सहायक नीरज जाधव को हिरासत में लिया है। आरोप है कि वह लैपटॉप से CCTV फुटेज एक्सेस कर अश्लील क्लिप बनाता था। पुलिस ने दो लैपटॉप और 50 से ज्यादा प्रॉपर्टी दस्तावेज जब्त किए हैं। वीडियो की फॉरेंसिक जांच से पीड़ितों और नेटवर्क की पहचान की जा रही है।

              154 देशों की यात्रा का दावा, 15 बार तुर्किए गया

              खरात खुद को ऑस्ट्रेलियाई मर्चेंट नेवी का कैप्टन और कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट बताता था। वह दावा करता था कि 154 देशों की यात्रा कर चुका है और 12 विदेशी भाषाएं जानता है। पिछले 5 साल में वह 15 बार तुर्किए गया।

              पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पहचान एक सिद्ध ज्योतिषी के रूप में बना ली थी।

              पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पहचान एक सिद्ध ज्योतिषी के रूप में बना ली थी।

              1500 करोड़ का साम्राज्य, ₹9 लाख किलो का ‘चमत्कारी शहद’

              खरात ने 10-12 साल में करीब 1500 करोड़ रुपए का बेनामी साम्राज्य खड़ा किया। वह ‘एल्विश हनी’ नाम से शहद बेचता था, जिसे तुर्किए की समुद्री गुफाओं से लाया गया बताता था। दावा करता था कि इससे यौन शक्ति बढ़ती है। इसकी कीमत 9 लाख रुपए प्रति किलो तक रखी जाती थी। जांच एजेंसियों को शक है कि इससे काला धन सफेद किया गया।

              पांच शहरों में फैला नेटवर्क, 3.5 एकड़ में कंट्रोल रुम

              • सिन्नर (नासिक): 3.5 एकड़ में ‘श्री शिवनिका संस्थान’, जहां तांत्रिक अनुष्ठान के लिए गुप्त कमरे
              • अहिल्यानगर: फार्महाउस में अघोरी विधि के सबूत, यहीं नरबलि की आशंका
              • पुणे: बेनामी फ्लैट्स, रसूखदार क्लाइंट्स से मुलाकात
              • शिर्डी: युवती का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का केस
              • मुंबई: पांच सितारा होटलों में स्थायी सुइट, जहां डील और मुलाकातें होती थीं।

              राजनीति और प्रशासन तक पहुंच, मंत्री पर ‘अघोरी पूजा’ कराने का आरोप

              खरात के नेताओं और अफसरों से संबंध सामने आने के बाद मामला राजनीतिक हो गया है। प्रशासन ने डिप्टी कलेक्टर अभिजीत भांडे पाटिल का तबादला कर दिया। उनकी पत्नी और खरात परिवार के बीच जमीन साझेदारी सामने आई। रियल एस्टेट और बिजनेस कनेक्शन की जांच हो रही है वहीं, कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल ने आरोप लगाया कि एक मंत्री ने सीएम बनने के लिए ‘अघोरी पूजा’ करवाई थी।

              राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर को इस्तीफा देना पड़ा। एक फोटो में वे कथित रूप से खरात की ‘पादुका पूजन’ करते दिखी थीं। इधर मंगलवार को नासिक कोर्ट में खरात की पेशी के दौरान भीड़ ने पुलिस वैन पर पथराव किया। कोर्ट ने खरात की पुलिस कस्टडी 29 मार्च तक बढ़ा दी है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories