महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा गठबंधन एकतरफा जीत की ओर, 29 में से 23 निगमों में बढ़त, लातूर में कांग्रेस ने 70 में से 43 सीटें जीतीं

              मुंबई: महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में भाजपा गठबंधन एकतरफा जीत की ओर है। रुझानों में 29 नगर निगमों में से 23 में भाजपा गठबंधन को बढ़त है।

              मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में भाजपा+शिवसेना (शिंदे) अलायंस कुल 227 सीटों में से 118 सीटों पर आगे चल रहा है।

              इसके अलावा नागपुर, पुणे, ठाणे, नवी मुंबई, पिंपरी चिंचवाड और नासिक में भी भाजपा गठबंधन को बढ़त है। लातूर में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। 70 में से 43 सीटें जीतीं।

              चंद्रपुर में भी कांग्रेस लीड कर रही है। परभणी नगर निगम में शिवसेना (उद्धव) को बढ़त है। वसई विरार में बहुजन विकास अगाड़ी (VBA) और मालेगांव में शिवसेना (शिंदे) आगे चल रही है।

              शुक्रवार को नगर निगम चुनाव की सुबह 10 से काउंटिंग जारी है। राज्य में निगम चुनाव के लिए 15 जनवरी को वोटिंग हुई थी।

              893 वार्डों में कुल 15,931 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम की कुल 2869 सीटें हैं। इनमें से 68 उम्मीदवार निर्विरोध जीत हासिल कर चुके हैं।

              महाराष्ट्र की 5 प्रमुख नगर निगम के चुनाव का रुझान

              मुंबई: कुल सीटें- 227, बहुमत: 114

              BJP+उद्धव शिवसेना+कांग्रेसNCP (अजित)
              118701200

              पुणे: कुल सीटें- 165, बहुमत: 83

              BJP+NCP+कांग्रेस+ UBTशिवसेनाअन्य
              9020100200

              ठाणे: कुल सीटें- 131, बहुमत:66

              BJP+NCP (अजित)उद्धव शिवसेना+कांग्रेसअन्य
              4908020209

              नागपुर: कुल सीटें- 151, बहुमत: 76

              BJP+कांग्रेसउद्धव शिवसेना+NCP (अजित)NCP (शरद)अन्य
              1133001010006

              नासिक: कुल सीटें- 122, बहुमत: 62

              BJPMVA+MNSशिवसेना‌- शिंदे+ NCPअन्य
              50124105
              मुंबई में भाजपा ऑफिस में CM देवेंद्र फडणवीस का स्वागत हुआ।

              मुंबई में भाजपा ऑफिस में CM देवेंद्र फडणवीस का स्वागत हुआ।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण

                              चालू वित्तीय वर्ष में देश में सर्वाधिक आवास निर्माणप्रदेश...

                              Related Articles

                              Popular Categories