शादी भवन मालिक की खुदकुशी, ऑफिस के भीतर फंदे पर लटकता मिला था शव… सुसाइड नोट के आधार पर बड़ा बेटा गिरफ्तार, बहू व आदतन बदमाश फरार

              बिलासपुर: दयालबंद में शादी भवन मालिक की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने उसके बड़े बेटे को गिरफ्तार किया है। बहू व आदतन बदमाश अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर तीनों के खिलाफ खुदकुशी के लिए प्रेरित करने की धारा के तहत केस दर्ज किया था। घटना 24 मार्च को हुई थी। दयालबंद मधुबन रोड निवासी छेदीलाल कश्यप (68) का मकान है और वे मधुबन रोड स्थित शिखा वाटिका व शिखा पब्लिक स्कूल के संचालक थे।

              वे शादीघर के पास ही नया ऑफिस बनवा रहे थे। 24 मार्च की दोपहर करीब 2 बजे छेदीलाल का शव निर्माणाधीन ऑफिस के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जांच के दौरान पुलिस को पुराने ऑफिस में दो पन्ने की चिट्ठी मिली। इसमें जमीन विवाद के चलते अपने बड़े बेटे-बहू व बहु के रिश्तेदार आदतन बदमाश को अपनी खुदकुशी के लिए जिम्मेदार बताया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में विक्रम कश्यप को गिरफ्तार किया गया है।

              उसकी पत्नी पूनम कश्यप व आदतन बदमाश ऋषभ पनिकर अभी भी फरार है। शादी भवन मालिक ने दो पन्ने के सुसाइड नोट में लिखा था कि वे अपने बेटे विक्रम कश्यप उर्फ विक्की से बहुत परेशान है। वह अपनी पत्नी पूनम व उसके रिश्तेदार आदतन बदमाश ऋषभ पनिकर के साथ जमीन के नाम से परेशान कर रहे हैं। आरोपी बेटे बहू ने उन्हें गुंडों से पिटवाया था और हिस्सा देने के बाद भी बंटवारा मांग रहे थे।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories