Sunday, February 15, 2026

              राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर की खुदकुशी… शहर के पॉश इलाके में पेड़ से लटकी मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

              BHILAI: छत्तीसगढ़ के भिलाई में सारंगढ़ के माल्दा गांव निवासी गेंदराम रात्रे (46 साल) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। गेंदराम पेशे से राजमिस्त्री था और अपनी पत्नी के साथ स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में पुष्पक नगर में काम करने आया था। गेंदराम की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे पढ़ने की कोशिश की जा रही है।

              स्मृति नगर चौकी प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें शुक्रवार दोपहर को सूचना मिली थी कि पुष्पक नगर में सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पेड़ की डाली से लटका हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तलाशी लेने पर मृतक के पैंट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट पढ़ने में नहीं आ रहा है। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है, जिसे एक्सपर्ट से पढ़वाया जाएगा। वहीं उसकी शर्ट की जेब से आधार कार्ड, गुटखा और कागज के टकड़े मिले हैं। आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान गेंदराम के रूप में हुई। जेब से मिले कागज में दो मोबाइल नंबर मिले, जिसमें एक गेंदराम के बड़े भाई और दूसरा उसके बेटे का था। पुलिस ने उन नंबर में फोन करके जानकारी दी तो पता चला की उसकी पत्नी भी यहीं उसके साथ है। पुलिस गेंदराम की पत्नी और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

              आदतन शराबी था गेंदराम
              गेंदराम की पत्नी रीना रात्रे ने पुलिस को बताया कि वो आदतन शराबी था। बीती रात भी उसने काफी अधिक शराब पी थी। शराब के नशे में उसने पत्नी के साथ झगड़ा किया। इसके बाद शुक्रवार को सुबह से शराब पीने बैठ गया था। पत्नी ने मना किया तो वो घर से बिना बताए चला गया। पत्नी का कहना है कि इससे पहले भी वो ऐसे ही करता था फिर अपने आप घर आ जाता था। इस बार ऐसा क्या हुआ कि उसने खुदकुशी कर ली, उसे नहीं पता है।

              मृतिका अनीता रानी साहू

              मृतिका अनीता रानी साहू

              छात्रा ने बाथरूम में लगाई फांसी
              स्मृति नगर थाना क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर खुदकुशी की ये दूसरी घटना है। इससे पहले सिरसा रोड कोहका की रहने वाली छात्रा अनिता रानी साहू (24वर्ष) ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा ने जब फांसी लगाई तब उसका मोबाइल उसके साथ था। उसमें बार-बार फोन आ रहे थे। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।


                              Hot this week

                              रायपुर: मुख्यमंत्री साय राजिम कुंभ (कल्प) के समापन समारोह में होंगे शामिल

                              महाशिवरात्रि के अवसर पर शाही स्नान और विशाल शोभायात्रा...

                              रायपुर: सड़कों और पुलों से बदल रही तस्वीर, दूरस्थ गांव मुख्य धारा से जुड़ रहे

                              बढ़ी विकास की रफ्तार, दूरवर्ती क्षेत्रों में पहुंच रही...

                              Related Articles

                              Popular Categories