Sunday, February 15, 2026

              Mausam Update : छत्तीसगढ़ में आज 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, रायपुर में रातभर हुई बारिश; प्रदेश में अब तक 48 फीसदी कम हुई बरसात

              रायपुर: बीजापुर और सुकमा में अटका मानसून शुक्रवार को रायपुर, पेंड्रा, कोरबा और रायगढ़ जिले के कुछ हिस्से तक पहुंच गया है। धमतरी, गरियाबंद, राजनांदगांव और दुर्ग जिले में भी मानसून सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक एक-दो दिन में प्रदेश के पूरे हिस्सों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।

              मानसून ने पिछले 48 घंटे में पूरा मध्य छत्तीसगढ़ कवर करने के बाद उत्तरी हिस्से को भी टच कर लिया है। जांजगीर, कबीरधाम, बिलासपुर, रायगढ़, कोरिया और आसपास के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान अच्छी वर्षा हुई। इस दौरान रायपुर के खरोरा में 96 मिमी बारिश हुई।

              अगले 2 दिनों में तेज वज्रपात गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज 6 जिलों गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कोंडागांव, कांकेर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अब तक हुई बारिश औसत से 48 फीसदी कम है।

              प्रदेश में आज इन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

              प्रदेश में आज इन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

              6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

              मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 6 जिलों गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कोंडागांव, कांकेर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों आज मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के बाकी सभी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

              जून में अब तक 48 फीसदी कम बारिश
              प्रदेश में मानसून 8 जून को ही पहुंच गया था। इसके बाद करीब दस दिनों तक मानसून की गतिविधियां थोड़ी कमजोर रहीं। 20 जून को दुर्ग और 21 जून को रायपुर में सक्रिय हुआ। इस दौरान अब तक पूरे प्रदेश में 49.9 मिमी वर्षा हुई है। यह औसत से 48 फीसदी कम है।

              मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 21 जून तक राज्य में 96.7 मिमी औसत बारिश होती है। प्रदेश में मानसून सक्रिय हो चुका है और अगले सप्ताह भर अच्छी बारिश की संभावना है। इससे बारिश का कोटा पूरा होने की उम्मीद है।

              रायपुर में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने और बारिश होने का अनुमान है। रायपुर में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

              रायपुर में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने और बारिश होने का अनुमान है। रायपुर में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

              शुक्रवार को ऐसा रहा तापमान

              शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री बीजापुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री पेंड्रा में दर्ज हुआ। रायपुर में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री रहा। बिलासपुर में 35 डिग्री तापमान रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था। इसी तरह जगदलपुर में 30.3 डिग्री, दुर्ग में 34.2 रहा, जो औसत से 2 डिग्री कम था। अंबिकापुर में 35.3 और राजनांदगांव में 36 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

              रायपुर में रातभर हुई बारिश

              रायपुर में मानसून पहुंचने के बाद शुक्रवार शाम से तेज बारिश शुरू हुई। रात भर हल्की से मध्यम बारिश होती रही। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने और बारिश होने का अनुमान है। रायपुर में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।


                              Hot this week

                              BIG NEWS: जर्मनी में पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर को सुरक्षा अधिकारी ने रोका, आईडी कार्ड दिखाने को कहा

                              बर्लिन: जर्मनी में आयोजित म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान...

                              रायपुर : जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन

                              आत्मनिर्भरता और तकनीकी समृद्धि की नई राह खोलेगा एग्रीटेक...

                              रायपुर: सड़कों और पुलों से बदल रही तस्वीर, दूरस्थ गांव मुख्य धारा से जुड़ रहे

                              बढ़ी विकास की रफ्तार, दूरवर्ती क्षेत्रों में पहुंच रही...

                              Related Articles

                              Popular Categories