Sunday, March 1, 2026

              छत्तीसगढ़ में नाबालिग से गैंगरेप… आइसक्रीम खिलाने के बहाने ले गए युवक; विरोध करने पर पीटा, बोले- चिल्लाई तो मारकर फेंक देंगे

              बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक उसे आइसक्रीम खिलाने के बहाने ले गए थे। इसके बाद वे उसे सुनसान इलाके में लेकर पहुंच गए। वहां उन्होंने बारी-बारी से उससे रेप किया। वहीं जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसे पीटा भी। कहा-ज्यादा चिल्लाएगी तो मारकर तुझे फेंक देंगे। मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है।

              7 जुलाई को 16 साल की लड़की अपने किसी रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने आई थी। इसी दौरान वहां पर पाखरडीह निवासी विनोद (25), संदीप तिर्की (20) और चंद्रप्रकाश मिंज(21) भी वहां पहुंचे थे। घर के लोग शादी कार्यक्रम की तैयारी में व्यस्त थे। इतने में तीनों ने लड़की से मुलाकात की। फिर उसे अपने साथ ले गए थे।

              डैम के पास ले गए

              बताया गया कि तीनों उसे गांव में डैम के पास लेकर गए। वहां कोई नहीं था। शाम होने वाली थी। उस दौरान लड़की ने ये भी कहा कि अब घर चलना चाहिए। मगर युवक नहीं माने। उन्होंने लड़की को छेड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद बारी-बारी से उससे रेप किया।

              पुलिस ने सोमवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।

              पुलिस ने सोमवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।

              तेरे घरवालों को भी मार देंगे

              उधर, लड़की चिल्ला-चिल्लाकर युवकों का विरोध कर रही थी। इस पर आरोपियों ने उसे कहा कि ज्यादा मत चिल्ला, चिल्लाएगी तो तुझे मारकर फेंक देंगे। तेरे घरवालों को भी मार देंगे। आरोपी यहीं नहीं रुके। उन्होंने ये भी कहा कि अगर किसी को भी कुछ बताया तो भी तुझे मार डालेंगे।

              2 दिन तक चुप रही लड़की

              वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले थे। वहीं डर के कारण लड़की भी 2 दिन तक चुप रही। उसने किसी को कुछ नहीं बताया था। मगर बाद में उसने फैसला किया कि वह पुलिस को इस बात की जानकारी देगी। फिर परिजनों के साथ मिलकर उसने पूरे मामले की शिकायत की। इसी आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

              तीनों आरोपी अरेस्ट

              इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के गांव में दबिश दी। लेकिन 2 आरोपी विनोद और संदीप घर से भाग निकले। जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों झारखंड भाग रहे थे। जबकि तीसरा आरोपी अंबिकापुर में छिपा था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। आज ही पूरे मामले का खुलासा किया गया है।


                              Hot this week

                              KORBA : होली, ईद एवं गुड फ्राइडे को शांति और सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील

                              शराब पीकर हुल्लड़बाजी करने, जबरदस्ती रंग-गुलाल डालने, ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल...

                              Related Articles

                              Popular Categories