Mumbai-Howrah Train Accident News : हावड़ा-मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त, मालगाड़ी से टकराकर 18 डिब्बे पटरी से उतरे, दर्जनों यात्रियों के घायल होने की खबर; 2 की मौत

            बिलासपुर। झारखंड के सरायकेला में मालगाड़ी से टकराकर हावड़ा-मुंबई मेल (12810) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा मंगलवार तड़के 3:43 बजे हुआ। टक्कर के बाद यात्री ट्रेन के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। अब तक दर्जनों यात्रियों के घायल होने की सूचना है। जिनमें से 16 कोच यात्रियों की है। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हुए हैं जिनमें से एक की स्थिति गंभीर है।

            15 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही

            इस दुर्घटना के चलते 15 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही है। 18030 शालीमार- एलटीटी एक्सप्रेस को रद कर दी गई है। इसके अलावा इतवारी – टाटा एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन पहुंचकर रद हो जाएगी। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायगढ़, ब्रजराजनगर, चांपा, खरसिया में हेल्प डेस्क बनाया गया है।

            इन ट्रेनों का बदला मार्ग

            12262 हावड़ा – सीएसटीएम

            12130 हावड़ा- पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस

            12834 हावड़ा- अहमदाबाद एक्सप्रेस

            18477 पुरी- योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस

            13288 आरा- दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस

            12860 हावड़ा- सीएसटीएम गीतांजलि एक्सप्रेस


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories