Saturday, February 14, 2026

              नई दिल्ली: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गुजरात के भुज एयरबेस पहुंचे, जवानों से कहा- ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ, अभी बस ट्रेलर है, समय आएगा तो पूरी पिक्चर दुनिया को दिखाएंगे

              नई दिल्ली: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को गुजरात के भुज एयरबेस पहुंचे। जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ। अभी बस ट्रेलर है, समय आएगा तो पूरी पिक्चर दुनिया को दिखाएंगे।

              राजनाथ ने कहा कि वर्तमान सीजफायर में हमने पाकिस्तान को बिहैवियर के आधार पर प्रोबेशन पर रखा है, बिहेवियर में गड़बड़ी आई तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजनाथ इससे पहले गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरबेस पहुंचे थे।

              जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों में हुए दो एनकाउंटर में छह आतंकवादी ढेर कर दिए गए हैं। सेना-पुलिस ने शुक्रवार को जॉइंट प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि, कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन जारी है।त्राल और शोपियां में 2 एनकाउंटर में आतंकी मारे गए। एक ऑपरेशन ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हुआ, एक ऑपरेशन गांव में हुआ। सुरक्षाबलों ने सावधानी से दोनों जगह टेररिस्ट को मारा।

              सेना ने कहा- सभी सिक्योरिटी फोर्सेस के बीच का कॉर्डिनेशन अच्छा था और ये ऑपरेशन उसका प्रमाण हैं। आने वाले समय में भी ये कॉर्डिनेशन बना रहेगा। जम्मू और कश्मीर से आतंकवाद का सफाया कर देंगे। लोगों का भी धन्यवाद करेंगे कि उनके सहयोग के बिना इस तरह की सफलता मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन थी।


                              Hot this week

                              रायपुर : विश्व रेडियो दिवस 2026

                              भरोसे की तरंगों पर जनसंवाद का सशक्त सेतुपरंपरा से...

                              रायपुर: बस्तर पर्यटन ने भरी नई उड़ान, वर्षों से लंबित योजनाओं को मिली गति

                              प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था...

                              रायपुर : धान के बदले धनिया की खेती की ओर किसानों का रुझान

                              उद्यानिकी विभाग दे रहा प्रोत्साहनरायपुर (BCC NEWS 24): फसल...

                              Related Articles

                              Popular Categories