नई दिल्ली: UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार शाम साढ़े 4 बजे भारत पहुंचे। पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर उन्हें दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर रिसीव किया। मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, मैं अपने भाई को लेने खुद एयरपोर्ट आया हूं।
शेख जायद कुछ देर में पीएम मोदी के साथ मीटिंग करेंगे और करीब शाम 6 बजे भारत से रवाना हो जाएंगे। विदेश मंत्रालय (MEA) के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच आज व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, ऊर्जा और दुनिया से जुड़े अहम मुद्दों पर बड़ी डील हो सकती है।
MEA ने बताया कि दोनों नेता मिडिल-ईस्ट के मौजूदा हालात पर भी चर्चा कर सकते हैं। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पश्चिम एशिया में स्थिति काफी संवेदनशील बनी हुई है। यमन में UAE और सऊदी अरब के बीच तनाव बना हुआ है।
पीएम मोदी और शेख जायद की मुलाकात की 5 तस्वीरें…

पीएम मोदी UAE के राष्ट्रपति को लेने दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंचे।

मोदी ने एयरपोर्ट पर शेख जायद को गले लगाया और उन्हें अपना भाई बताया।

दोनों नेताओं ने एयरपोर्ट पर ही एक दूसरे का हालचाल पूछा।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति शेख जायद एयरपोर्ट से मीटिंग के लिए जाते हुए।

दोनों नेता एक ही गाड़ी से मीटिंग के लिए रवाना हुए।
मोदी ने राष्ट्रपति जायद को शाही नक्काशीदार झूला गिफ्ट किया
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति शेख जायद और उनके परिवार का दिल्ली में अपने आवास लोक कल्याण मार्ग पर स्वागत किया। मोदी उन्हें गुजरात का एक शाही नक्काशीदार लकड़ी का झूला गिफ्ट में दिया।
यह झूला गुजरात के कई घरों में पाया जाता है और इसे हाथ से फूलों और पारंपरिक डिजाइनों के साथ बनाया गया है। गुजराती संस्कृति में झूला परिवार के लोगों को एक साथ बैठकर बात करने और पीढ़ियों के बीच रिश्तों को मजबूत करने का प्रतीक माना जाता है।
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जायद को एक पश्मीना शॉल भी भेंट की, जिसे एक सजे हुए चांदी के डिब्बे में रखा गया था। यह शॉल बहुत ही बारीक ऊन से हाथ से बनाई जाती है और हल्की, मुलायम और गर्म होती है। पश्मीना शॉल कश्मीर की है, जबकि चांदी का डिब्बा तेलंगाना में बनाया गया है। यह उपहार भारत की हथकरघा और हस्तशिल्प परंपरा को दर्शाता है।
यूएई के राष्ट्रपति की मां शेखा फातिमा बिंत मुबारक अल केतबी को भी एक पश्मीना शॉल चांदी के डिब्बे में दी गई। इसके साथ ही उन्हें कश्मीरी केसर भी भेंट किया गया, जो कश्मीर घाटी में उगाया जाता है और अपनी गहरी लाल रंगत और खुशबू के लिए जाना जाता है।
MEA ने दौरे की जानकारी देते हुए कहा-
- दोनों देशों के बीच लंबे समय से ऊर्जा आपूर्ति को लेकर मजबूत साझेदारी है। साथ ही, लोकल करेंसी सेटलमेंट सिस्टम और बाइलेटरल इन्वेस्टमेंट ट्रीटी ने आर्थिक रिश्तों को और मजबूती दी है।
- यह दौरा भारत-UAE कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और आगे बढ़ाने तथा आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग के नए रास्ते खोलने का अवसर देगा।
- भारत और UAE के बीच 1972 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। दोनों देश संयुक्त राष्ट्र, BRICS, I2U2 और UFI जैसे बहुपक्षीय मंचों पर भी करीबी सहयोग करते हैं।
गल्फ देशों में UAE को सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट करता है भारत
UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच 6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार है। इसमें UAE ने भारत से 2 लाख करोड़ रुपए का इम्पोर्ट किया है। भारत का UAE के साथ वित्तीय घाटा है। यानी भारत UAE से आयात ज्यादा करता है और निर्यात कम।
भारत ने वित्तवर्ष 2022-23 में UAE से 4 लाख करोड़ रुपए का इंपोर्ट किया है। भारत ने UAE के साथ एक ट्रेड पैक्ट पर भी साइन किया था। भारत, UAE को पेट्रोलियम प्रोडक्ट, मेटल, स्टोन, जेम्स एंड ज्वेलरी, मिनरल्स, फूड आइटम जैसे अनाज, चीनी, फल और सब्जियां, चाय, मांस और सीफूड, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग मशीनरी प्रोडक्ट और कैमिकल्स एक्सपोर्ट करता है।
भारत UAE को क्या एक्सपोर्ट करता है?
UAE को भारत के प्रमुख एक्सपोर्ट में पेट्रोलियम प्रोडक्ट, मेटल, स्टोन, जेम्स एंड ज्वैलरी, मिनरल्स, फूड आइटम जैसे अनाज, चीनी, फल और सब्जियां, चाय, मांस और सीफूड, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग मशीनरी प्रोडक्ट और कैमिकल्स शामिल हैं।

(Bureau Chief, Korba)




