नई दिल्ली: PM मोदी बोले- ब्रिटेन खालिस्तानियों पर एक्शन ले, कट्टरपंथ को लोकतंत्र में जगह नहीं मिले; भारत-ब्रिटेन में बीच 4200 करोड़ रु. की मिसाइल डील

              नई दिल्ली: पीएम मोदी ने गुरुवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुंबई में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने खालिस्तानी आतंकवाद पर चर्चा की।

              विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि PM मोदी ने कहा कि हिंसा और कट्टरपंथ को लोकतंत्र में जगह नहीं मिलनी चाहिए। दोनों देशों को अपने-अपने कानूनों के मुताबिक इन पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

              वहीं, स्टार्मर अपने देश में भी भारत के ‘आधार कार्ड’ जैसा सिस्टम शुरू करना चाहते हैं। इसे लेकर उन्होंने कल मुंबई पहुंचकर सबसे पहले इन्फोसिस कंपनी के को-फाउंडर नंदन नीलेकणि से मुलाकात की।

              आधार प्रोग्राम शुरू करने में नंदन नीलेकणि की सबसे अहम भूमिका रही है। स्टार्मर ने कहा कि भारत का आधार प्रोग्राम बहुत सफल है और वे इससे सीखना चाहते हैं।

              भारत-ब्रिटेन के बीच 4200 करोड़ रु. की मिसाइल डील

              भारत और ब्रिटेन ने बड़ा रक्षा सौदा किया। इसके तहत ब्रिटेन भारतीय सेना को हल्के मिसाइल देगा। इस सौदे की कीमत करीब 4200 करोड़ रुपए है।

              पीएम मोदी और स्टार्मर ने इंडो-पेसिफिक, पश्चिम एशिया और यूक्रेन संघर्ष पर भी चर्चा की। वहीं, रक्षा सहयोग के क्षेत्र में भारत और ब्रिटेन ने सैन्य प्रशिक्षण समझौता किया है, जिसके तहत भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग प्रशिक्षक अब ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स में ट्रेनर के रूप में काम करेंगे।

              इस साल जुलाई में लंदन यात्रा के दौरान दोनों देशों ने व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (CETA) पर हस्ताक्षर किए थे। मोदी ने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच आयात आसान होगा। इससे कारोबार बढ़ेगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा।

              PM स्टार्मर के भारत दौरे से जुड़ीं 6 तस्वीरें…

              PM मोदी ने प्रधानमंत्री स्टार्मर का मुंबई के राजभवन में स्वागत किया।

              PM मोदी ने प्रधानमंत्री स्टार्मर का मुंबई के राजभवन में स्वागत किया।

              पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री स्टार्मर के साथ आए डेलिगेशन से भी मुलाकात की। इसमें ब्रिटेन के यूनिवर्सिटीज के कई कुलपति भी शामिल हुए।

              पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री स्टार्मर के साथ आए डेलिगेशन से भी मुलाकात की। इसमें ब्रिटेन के यूनिवर्सिटीज के कई कुलपति भी शामिल हुए।

              मोदी और स्टार्मर के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत हुई।

              मोदी और स्टार्मर के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत हुई।

              पीएम मोदी और प्रधानमंत्री स्टार्मर राजभवन के बगीचे में टहलते हुए।

              पीएम मोदी और प्रधानमंत्री स्टार्मर राजभवन के बगीचे में टहलते हुए।

              पीएम मोदी ने इस तस्वीर को एक्स पर शेयर किया और लिखा- पीएम स्टार्मर और मैंने आने वाले समय में हमारे देशों के बीच व्यापारिक संबंधों और आर्थिक संबंधों पर चर्चा की।

              पीएम मोदी ने इस तस्वीर को एक्स पर शेयर किया और लिखा- पीएम स्टार्मर और मैंने आने वाले समय में हमारे देशों के बीच व्यापारिक संबंधों और आर्थिक संबंधों पर चर्चा की।

              ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर के साथ व्यापार, संस्कृति और दूसरे क्षेत्रों के 100 से अधिक लोगों का एक डेलिगेशन भी आया है, जिसमें आईटी, ऑटो-मोबाइल सहित कई क्षेत्रों के कारोबारी भी शामिल हैं।

              ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर के साथ व्यापार, संस्कृति और दूसरे क्षेत्रों के 100 से अधिक लोगों का एक डेलिगेशन भी आया है, जिसमें आईटी, ऑटो-मोबाइल सहित कई क्षेत्रों के कारोबारी भी शामिल हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : ​विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त होना अनिवार्य

                              बिलासपुर में 'नशा मुक्त भारत' अभियान का आयोजनरायपुर (BCC...

                              रायपुर : हर-हर महादेव और बोल-बम के जयघोष के साथ निकली भोरमदेव पदयात्रा, शिवमय हुआ कबीरधाम

                              उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हजारों श्रद्धालुओं के साथ पदयात्रा...

                              रायपुर : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिली नई उड़ान

                              बीजापुर के मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित विद्यालयों में चयन,...

                              रायपुर : नशे के खिलाफ युवा बनें जन आंदोलन के नेतृत्वकर्ता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

                              गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा विकसित...

                              Related Articles

                              Popular Categories