नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी 7 फरवरी को दो दिन के मलेशिया दौरे पर जाएंगे, 10वें CEO फोरम में शामिल होंगे

              नई दिल्ली: पीएम मोदी 7 फरवरी को दो दिन के मलेशिया दौरे पर जाएंगे। प्रधानमंत्री का यह मलेशिया का तीसरा दौरा होगा। अगस्त 2024 में भारत और मलेशिया के रिश्तों को ‘समग्र रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिए जाने के बाद पहला दौरा होगा।

              इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मलेशिया में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे उद्योग और व्यापार जगत के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा पर 10वां भारत-मलेशिया CEO फोरम भी आयोजित किया जाएगा।

              भारत और मलेशिया के बीच लंबे समय से दोस्ताना रिश्ते रहे हैं, जो ऐतिहासिक, सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित हैं। मलेशिया में लगभग 29 लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जो दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा भारतीय प्रवासी समुदाय है।


                              Hot this week

                              रायपुर : भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत 25 मार्च को राशि वितरण कार्यक्रम

                              जिला मुख्यालय में मंत्री दयालदास बघेल होंगे मुख्य अतिथिरायपुर...

                              रायपुर : मधुमक्खी पालन से किसानों की आय में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि संभव

                              बलरामपुर में मधुमक्खी पालन जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्नरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories