नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी… मायके वाले बोले- दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित, गांजा के कारोबार को लेकर होती थी लड़ाई

              सरगुजा: अंबिकापुर शहर के गोधनपुर में नव विवाहिता का शव फांसी पर झूलता मिला। छह माह पूर्व ही उसका विवाह हुआ था। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतिका के पिता और चाचा का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। इसके साथ ही ससुराल पक्ष के लोग गांजा बेचने का व्यवसाय भी करते थे।

              मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले के ग्राम आरा निवासी अब्दुल रऊफ की पुत्री रुखसाना खातून का विवाह छह माह पूर्व गोधनपुर निवासी राशिद मंसूरी से हुआ था। मंगलवार को मायके पक्ष को सूचना मिली थी कि रूखसाना ने घर के कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

              अंबिकापुर आकर परिजन सबसे पहले गांधीनगर पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। गांधीनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां कमरे में नव विवाहिता का शव फांसी में झूलता मिला।

              दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप
              पुलिस द्वारा नवविवाहिता के शव को पीएम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में परिजनों ने ससुराल पक्ष पर पुत्री की हत्या का आरोप लगाया गया है। मृतिका के पिता अब्दुल रऊफ ने पुलिस को बताया कि छह माह पूर्व उन्होंने अपना टैक्टर बेचकर रूखसाना की शादी की थी।

              उन्होंने शादी में बेटी को पांच लाख रुपए और दहेज का सामान दिया था। शादी के बाद डेढ़ माह तक तो सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद ससुराल पक्ष द्वारा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। बीच बीच में 5 हजार, 10 हजार तो कभी 15 हजार रुपए उन्होंने बेटी के पति को दिए।

              शुक्रवार को फोन कर मांगे थे रुपए
              अब्दुल रऊफ ने बताया कि शुक्रवार को भी अंतिम बार बेटी का फोन उनके पास आया था और उसने दो हजार रुपए मांगे थे। उन्होंने बेटी से कहा था कि सोमवार को वे उन्हें पैसा दे देंगे। वे पैसे दे पाते, इसके पहले ही उनकी बेटी की मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि युवती की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दिया गया है।

              गांजा का व्यवसायी करने का भी आरोप
              परिजन का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग गांजा का व्यवसाय करते थे। युवती के ससुराल में गांजा का पौधा उगाया जाता था और घर के लोग भी गांजा पीते थे। इस अवैध कारोबार का बेटी विरोध करती थी। इसे लेकर भी उसे प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस ने उनके घर से गांजा के विशाल पौधे की जब्त किए थे, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष के लोगों ने जब्त किए गए गांजा के पौधों को गायब कर दिया।

              चल रही है जांच
              मामले में सीएसपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि नव विवाहिता के आत्महत्या की जानकारी मिली थी। पुलिस द्वारा मर्ग पंचनामा पर घटना की जांच की जा रही है। परिजन ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। गांजा का पौधा कहां से आया इसकी भी जांच की जा रही है।


                              Hot this week

                              KORBA : खुले वाहन में कचरा परिवहन करने, साफ-सफाई कार्यो में कोताही बरतने पर होगी कड़ी कार्यवाही

                              आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने स्वच्छता कार्य एजेंसियों व निगम...

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अटल परिसर का किया लोकार्पण

                              रायपुर (BCC NEWS 24): उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन...

                              Related Articles

                              Popular Categories