उप मुख्यमंत्री अरुण साव से अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ ने की मुलाकात…

              रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से आज बिलासपुर में छत्तीसगढ़ शासकीय अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने उप मुख्यमंत्री की महती जवाबदारी मिलने पर श्री साव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधि मंडल ने श्री साव को दिव्यांग कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा। उप मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिलाया।

              प्रतिनिधि मंडल ने बेलतरा के नवनिर्वाचित विधायक श्री सुशांत शुक्ला से भी भेंटकर शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधि मंडल में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री सीएम दीक्षित, महामंत्री डॉ. रवि पटेल, उप सचिव श्री शिवकुमार भोई, कार्यकारिणी सदस्य श्री हीरामणि देवांगन, जिला अध्यक्ष अश्विनी पांडे, मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष अमितेश टेंगवार एवं हेमलाल वर्मा शामिल थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर हरित विकास का महाअभियान

                              जल संरक्षण और वृक्षारोपण को मिलेगी नई रफ्ताररायपुर (BCC...

                              रायपुर : दंतेवाड़ा में मनरेगा और मोर गांव, मोर पानी

                              अभियान से बदली तस्वीरः बढ़ा भूजल, मिला रोजगाररायपुर (BCC...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री आज पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित

                              ’मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत बोर्ड...

                              Related Articles

                              Popular Categories