व्यापारी के साथ ऑनलाइन ठगी… नए नियम का हवाला देकर आरोपी ने बैंक अकाउंट से पार कर दिए एक लाख रुपए

              RAIPUR: रायपुर में एक व्यापारी के साथ एक लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी हो गई। सामान का ऑर्डर देने के बाद व्यापारी के पास जब सामान नहीं पहुंचा, तो उसने ऑनलाइन कंपनी के नंबर पर संपर्क किया। मोबाइल पर खुद को कंपनी का कस्टमर केयर एजेंट बताकर एक ठग ने नए रूल्स का बहाना बनाया, फिर पीड़ित के बैंक खाते की जानकारी ले ली और 1 लाख रुपये निकाल लिए। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, रायपुर के गुढ़ियारी निवासी सुरेश कुमार सिन्हा का रेन वॉटर हार्वेस्टिंग से जुड़ा काम है। उसने पुलिस को बताया कि 30 मई 2023 को उसने वॉटर हार्वेस्टिंग के काम के लिए वॉटर फ्लो मीटर ऑनलाइन मंगवाया था। ऑर्डर किए गए सामान की डिलीवरी को ट्रैक करने के लिए उसने अगले दिन गूगल से ऑनलाइन कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। उस नंबर पर कॉल करने पर एक व्यक्ति ने फोन उठाया और खुद को कस्टमर केयर का अधिकारी बताया। उसने ऑर्डर से जुड़ी जानकारी मांगी। सुरेश ने उस व्यक्ति को सभी जानकारी दे दी।

              रायपुर में एक व्यापारी के साथ एक लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी हो गई।

              रायपुर में एक व्यापारी के साथ एक लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी हो गई।

              फिर ठग ने उसे समान डिलीवरी के लिए कंपनी में कुछ रूल्स बदल जाने का बहाना बनाया। उसने व्यापारी को विश्वास में लिया और उसे 2 रुपये सर्विस चार्ज भेजी गई लिंक पर ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कहा। इसके बाद व्यापारी ने उसे पैसे भेज दिए। थोड़ी देर के बाद व्यापारी के मोबाइल पर 99 हजार 999 रुपये बैंक खाते से निकल जाने का मैसेज आया, तब जाकर उसे ठगी का पता चला।

              मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

              मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

              साइबर फ्रॉड के बाद थाने में दर्ज हुआ मामला

              व्यापारी ने ठगी की शिकायत साइबर फ्रॉड डिवीजन में की थी। अब पैसा वापस नहीं मिलने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में भी दर्ज कराई है। गुढ़ियारी थाना प्रभारी ने बताया कि व्यापारी के साथ ठगी के मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories