पहलगाम अटैक: भारत ने पाकिस्तान से आयात पर बैन लगाया, डाक सेवा बंद की, जहाजों को भी बंदरगाहों पर नो एंट्री

              पहलगाम/नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट आयात पर बैन लगा दिया है। सरकार ने इस फैसले का नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इसके साथ ही भारतीय बंदरगाहों पर पाकिस्तानी जहाजों के आने पर भी रोक लगा दी है। बंदरगाह और शिपिंग मिनिस्ट्री ने कहा कि भारतीय जहाज भी पाकिस्तानी बंदरगाहों पर नहीं जाएंगे। सरकार ने सभी डाक सेवाएं भी पाकिस्तान के लिए बंद कर दीं।

              पहलगाम हमले से जुड़े 4 बड़े अपडेट्स

              • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हैदराबाद हाउस में अंगोला के राष्ट्रपति लॉरेंको से मुलाकात के दौरान कहा, ‘आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है।’
              • पहलगाम के बायसरन घाटी में आतंकी हमले के केस में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 75 लोगों को PSA (पब्लिक सेफ्टी एक्ट) के तहत अरेस्ट किया है। इस बात की पुष्टि आईजी वी.के. बिरदी ने दैनिक भास्कर से की है।
              • देश में मध्य प्रदेश के जबलपुर और महाराष्ट्र के चंद्रपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मैनेजमेंट ने कर्मचारियों से कहा कि यह मुश्किल वक्त है, राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए काम नहीं रुकना चाहिए।
              • पाकिस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल अब्दाली का सक्सेसफुल टेस्ट किया है। इस मिसाइल की रेंज 450 किमी. है। पाकिस्तान ने यह नहीं बताया कि किस जगह पर इस मिसाइल का टेस्ट किया गया है।

                              Hot this week

                              रायपुर : उन्नत तकनीकी विधि से गेहूं उत्पादन में वृद्धि

                              कम लागत में अधिक मुनाफारायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories