यात्रीगण कृपया ध्यान दें… ट्रेनों की शिफ्टिंग आज से शुरू हो जाएगी, आज से बिलासपुर नहीं आएगी संपर्कक्रांति

        BILASPUR: बिलासपुर स्टेशन से ट्रेनों की शिफ्टिंग सोमवार से शुरू हो जाएगी। दुर्ग से बिलासपुर होकर कटनी रूट पर जाने वाली छत्तीसगढ़ संपर्कक्रांति एक्सप्रेस सोमवार 24 अप्रैल से रायपुर से उसलापुर होकर चलेगी। इसके अलावा 25 अप्रैल से दुर्ग जम्मूतवी एक्सप्रेस, 27 अप्रैल से दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस और एक मई से दुर्ग-छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस और दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस बिलासपुर की बजाए उसलासपुर होकर चलेगी।

        रेलवे बोर्ड की अनुमति के बाद बिलासपुर रेलवे जोन मुख्यालय के ऑपरेटिंग विभाग ने जनवरी माह में रायपुर से बिलासपुर होकर कटनी दिशा में जाने वाली चार महत्वपूर्ण ट्रेनों को उसलासपुर से चलाने का निर्णय लेकर अधिसूचना जारी कर दी थी।

        इन तिथियों से रिजर्वेशन चार्ट में इन ट्रेनों के रूट से बिलासपुर रेलवे स्टेशन का डिलीट कर दिया गया था उसका रिजर्वेशन बंद कर दिया गया था। इन ट्रेनों की शिफ्टिंग 24 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। इन ट्रेनों में सबसे पहली ट्रेन दुर्ग से निजामुद्दीन तक जाने वाली छत्तीसगढ़ संपर्कक्रांति एक्सप्रेस है।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा की कहानी : रंगों में सजे सपने, नन्हे कलाकारों ने गढ़ा विकसित भारत का चित्र

                दिव्यांग बच्चों की कल्पनाओं में दिखा आत्मनिर्भर, समृद्ध और...

                रायपुर : महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव एवं गुण्डाधूर सम्मान के लिए आवेदन 30 सितम्बर तक

                उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मान स्वरूप मिलेंगे 1 लाख नगदरायपुर...

                KORBA : सेवा की कहानी : सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर नागरिकों ने दिया रक्तदान का संदेश

                ’सेवा संकल्प शिविर में स्वस्फूर्त रक्तदान, 18वीं बार रक्तदान...

                KORBA : बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय हुनर को मिलेगा बाजार

                सेवा संकल्प अभियान में स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, कलेक्टर...

                Related Articles

                Popular Categories