छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों से ओडिशा में मारपीट…. रामेश्वरम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे, नाके पर कर्मचारियों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा

          सक्ती: छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों से पड़ोसी राज्य ओडिशा में मारपीट का मामला सामने आया है। ये सभी तमिलनाडु के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रामेश्वरम दर्शन करने के लिए गए हुए थे। यहां से लौटने के दौरान इनके साथ मारपीट की गई है। पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। इस मामले की जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने ट्वीट के माध्यम से दी थी।

          सक्ती जिले के ग्राम मल्दा के रहने वाले लोग कुछ समय पहले दर्शन करने के लिए गए थे। सभी ओडिशा के रास्ते मंगलवार को वापस लौट रहे थे। मगर इन्हें कटक जिले के मंगोली नाका के पास रोक लिया गया। तीर्थ यात्रियों के मुताबिक टोल नाका के कर्मचारियों द्वारा ज्यादा पैसों की मांग की जा रही थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

          महिला यात्रियों के साथ भी मारपीट की गई है।

          महिला यात्रियों के साथ भी मारपीट की गई है।

          बताया गया कि विवाद इतना बढ़ गया कि नाके का ठेकेदार मौके पर पहुंच गया और उसने अपने साथियों के साथ इन्हें पीटना शुरू कर दिया। लाठी-डंडे से यात्रियों को पीटा गया है। इसके बाद यात्रियों ने किसी तरह से इस मामले की जानकारी प्रशासन को दी। साथ ही स्थानीय पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

          मारपीट करने वाले 4 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है।

          मारपीट करने वाले 4 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है।

          साव ने लिया संज्ञान

          वहीं इस मामले की जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को मिली, तब उन्होंने खुद इस मामले में संज्ञान लिया। इसके बाद स्थानीय अधिकारियों से चर्चा की गई। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाके पर ही ताला जड़ दिया। पुलिस से बातचीत की गई। तब बुधवार को पुलिस की टीम ने यात्रियों की शिकायत पर कार्रवाई की और मारपीट करने वाले 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बाद में यात्री छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए।



                    Hot this week

                    रायपुर : छात्रहित में लिया गया फैसला – मंत्री टंक राम वर्मा

                    छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायराअब 31...

                    रायपुर : राजभाषा आयोग के कार्यालय स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ी साहित्य का गौरवपूर्ण उत्सव

                    छत्तीसगढ़ी भाषा की सेवा में समर्पित वरिष्ठ साहित्यकारों का...

                    रायपुर : बस्तर की खूबसूरती ने देशभर से आए पर्यटन प्रतिनिधियों को किया मंत्रमुग्ध

                    चित्रकोट जलप्रपात की भव्यता, जनजातीय संस्कृति और धुड़मारास के...

                    Related Articles

                    Popular Categories