रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप कल

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 04 फरवरी को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से  नियोजक -.वेदांता स्किल स्कूल लर्नेट स्कील लिमिटेड बालको कोरबा और परिश्रम रिसोर्स प्राईवेट लिमिटेड गुरूग्राम, हरियाणा द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है – फिटर – 30 पद,  होटल मैनेजमेंट – 30 पद, वेल्डर – 30 पद, मोबाईल रिपेयरिंग – 30 पद, मीटर इंस्टालर 300 पद शामिल है। शैक्षणिक योग्यता आई.टी.आई (सभी ट्रेड) एवं नॉन आई.टी.आई. शामिल है। आयुसीमा- 18-40 वर्ष तक एवं वेतनमान रूपये – 15,000 से 18,000 तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है। उक्त रिक्त पद छत्तीसगढ़ के लिए है। इच्छुक आवेदक उक्त तिथि को सुबह 11.00 बजे से 3.00 बजे तक उपस्थित होकर अपने योग्यतानुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय का दूरभाष नं. – 07759-222069 में संपर्क कर सकते है एवं रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम गु्रप-  https://shorturl.at/an8XJ     से जुड़ सकते हैं।


                              Hot this week

                              KORBA : निगम का बजट भारी बहुमत से पारित

                              बजट सहित कुल 03 प्र्रस्ताव बहुमत से, 05 प्रस्ताव...

                              KORBA : युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया

                              उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजनकोरबा (BCC NEWS 24): जिला...

                              Related Articles

                              Popular Categories