गौठानों में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की 21यूनिटों में उत्पादन शुरू…

            • गोबर से अब तक 79,936 लीटर प्राकृतिक पेंट उत्पादित
            • 45,716 लीटर प्राकृतिक पेंट के विक्रय से 93.14 लाख की आय
            • गोबर से प्राकृतिक पेंट उत्पादन की 32 यूनिटें पूर्ण ,12 निर्माणाधीन

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य में पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए गांवों में स्थापित गौठान तेजी से ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित होने लगे हैं। गौठानों में विविध आयमूलक गतिविधियों के संचालन के साथ-साथ नवाचार के रूप में गोबर से प्राकृतिक पेंट का उत्पादन तेजी से होने लगा है। वर्तमान में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने के लिए 21 यूनिटें शुरू हो चुकी है। क्रियाशील यूनिटों के माध्यम से अब तक 79,936 लीटर प्राकृतिक पेंट का उत्पादन किया गया है, जिसमें से 45,716 लीटर प्राकृतिक पेंट के विक्रय से 93 लाख 14 हजार रूपए की आय हुई है।

            फिलहाल राज्य के 46 चिन्हित गौठानों में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की यूनिट स्थापना की मंजूरी दी गयी है ,जिसमे से 32 यूनिट की स्थापना की जा चुकी है। 21 यूनिटों में पेंट का उत्पादन शुरू हो चुका है। नवस्थापित 11 यूनिटों में पेंट का उत्पादन दो चार दिनों में शुरू हो जाएगा। 12 यूनिटों की स्थापना का कार्य अंतिम चरण में है।


                          Hot this week

                          रायपुर : सेवा की कहानी : बकरी पालन से सुनैना की परिवार की जीवन-यापन हुआ आसान

                          मुख्यमंत्री विष्णु भैय्या का किया अभाररायपुर (BCC NEWS 24):...

                          कोरबा : BALCO के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

                          बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की...

                          Related Articles

                          Popular Categories