छत्तीसगढ़ में इंजीनियर्स का प्रमोशन… EE से SE बनाया गया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किया आदेश

          रायपुर: छत्तीसगढ़ में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने इंजीनियर्स का प्रमोशन किया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। इन अफसरों को कार्यपालन अभियंता(EE) से सुपरिटेंडेंट इंजीनियर (अधीक्षण अभियंता) के पद पर पदोन्नित किया गया है।

          जारी आदेश के मुताबिक, अमित गुलहरे को बस्तर, नवीन कुमार मेहता को अंबिकापुर, वरुण कुमार राजपूत को रायपुर, विनय गुप्ता को मनरेगा कार्यालय का अधीक्षण अभियंता, आयुक्त बनाया गया है। इनके अलावा बलवंत सिंह को दुर्ग भेजा गया है।

          पढ़िए पूरा आदेश..

          एक दिन पहले सरकार ने 26 IAS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया था। इसमें बलौदाबाजार-भाटापारा का कलेक्टर चंदन कुमार को बनाया गया था। अब तक यहां के कलेक्टर रहे रजत बंसल नरेगा विभाग में आयुक्त बनाकर भेज दिए गए थे। संजय अग्रवाल को सूरजपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया। विजय दयाराम के को बस्तर कलेक्टर बनाया गया था। अन्य अफसरों के विभाग भी बदले गए। 



                    Hot this week

                    रायपुर : चूल्हा-चौका तक सीमित जिंदगी से आत्मनिर्भरता की उड़ान

                    कभी घर की चारदीवारी तक सीमित थीं लक्ष्मनिया दीदी,...

                    Related Articles

                    Popular Categories