पुलिस कस्टडी में अधेड़ की थाने में संदिग्ध मौत… परिजनों ने उठाए सवाल; धोखाधड़ी के आरोप में रायपुर से हुई थी गिरफ्तारी

              BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस अभिरक्षा में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। धोखाधड़ी के केस में पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार करके लाई थी। बुधवार की सुबह उसकी थाने में ही मौत हो गई। मामला तारबाहर थाने का है।

              जानकारी के मुताबिक मुंगेली निवासी श्याम मोदिकर (50) के खिलाफ तारबाहर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज था। पुलिस इस केस की जांच कर रही थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस को पता चला कि श्याम मोदिकर रायपुर के तेलीबांधा में परिवार के साथ रह रहा है। इस पर पुलिस सोमवार को उसे पकड़ने के लिए पहुंची थी।

              श्याम मोदिकर की मौत के बाद उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

              तारबाहर थाने में हुई मौत, शव को अस्पताल ले गई पुललिस
              बताया जा रहा है कि रात में पुलिस ने उसे लॉकअप में बंद कर दिया था। इसके बाद खाना खाने के बाद वह लॉकअप में ही सो रहा था। इस दौरान थाने में गिने-चुने पुलिसकर्मी ही थे। बुधवार की सुबह वह बेहोश पड़ा था। उसकी हालत देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। इस घटना की जानकारी तारबाहर टीआई मनोज नायक को दी गई। इसके बाद आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के परिजन को इसकी सूचना दे दी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से हितग्राहियों को शौचालय निर्माण की मिली त्वरित स्वीकृति

                              समयबद्ध कार्रवाई से ग्रामीणों की समस्या का हुआ समाधानमुख्यमंत्री...

                              रायपुर : सिरियाखोह डायवर्सन योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 3.46 करोड़ रुपये स्वीकृत

                              300 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधारायपुर...

                              रायपुर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई

                              सीसी रोड निर्माण में लापरवाही पर ग्राम सिलदहा के...

                              Related Articles

                              Popular Categories