पंजाब: लुधियाना में पति वर्षों तक पत्नी के साथ अननेचुरल सेक्स करता रहा। पत्नी मना करती रही, लेकिन पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पत्नी जब भी घर के खर्च और बच्चों की फीस के लिए पैसे मांगती तो पति उसे अननेचुरल सेक्स करने के लिए मजबूर करता था।
पति ने दरिंदगी की सभी हदें तब पार कर दीं, जब पत्नी के प्राइवेट पार्ट में बीयर की खाली बोतल डाल दी। पति ने करीब एक मिनट तक पत्नी के प्राइवेट पार्ट में बोतल डाले रखी। पत्नी चिल्लाती रही, लेकिन पति ने उसकी चीखों को अनसुना कर दिया।
इससे परेशान पत्नी ने जब उसका विरोध शुरू किया तो पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। घायल अवस्था में पत्नी अपने छोटे बेटे को लेकर मायके गई और उसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
पत्नी ने थाना दुगरी में पति के खिलाफ शिकायत दी और पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट व रेप की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पत्नी का कहना है कि उसके पास कुछ वीडियो हैं, जिनमें पति अननेचुरल सेक्स के लिए मजबूर कर रहा है। जरूरत पड़ी तो वह उन वीडियो को भी पेश करेगी।
पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में क्या कहा…
- 2008 में हुई थी शादी: न्यू पंजाब माता नगर पखोवाल रोड की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 2008 में हुई थी। कुछ साल वह ठीक रहा और अच्छा व्यवहार करता था। अब वह 2013 से उसकी मर्जी के खिलाफ अननेचुरल सेक्स करता आ रहा है। जब वह मना करती तो पीटने लगता था।
- बच्चों की फीस व खर्च मांगती हूं तो करता है मजबूर: पीड़िता ने कहा- मेरे बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। जब मैं बच्चों की फीस या घर के खर्चों के लिए पैसे मांगती थी तो पति मुझे अननेचुरल सेक्स करने के लिए मजबूर करता था। जब मैं मना करती है तो वह मुझे बेरहमी से पीटता था। मैं अपनी इज्जत बचाने के चलते सालों से इस प्रताड़ना को झेल रही थी।
- 6 अप्रैल को सभी हदें पार कीं: महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा- पति ने 6 अप्रैल 2026 की रात को सभी हदें पार कर दीं। उसने पहले शराब और बीयर पी। उसके बाद बीयर की बोतल मेरे प्राइवेट पार्ट में डाल दी। उसने कई बार बोतल को बाहर निकाला और फिर प्राइवेट पार्ट में डाला। मैंने उसे रोकने की कोशिश की। दर्द के कारण मैं चिल्लाती रही, लेकिन उसने मुझे नहीं छोड़ा। इसके बाद मुझे चुप कराने के लिए उसने मुझे पीटा। फिर अगले दिन (7 अप्रैल) मुझे घर से निकाल दिया। इसके बाद मुझे कुछ दिन अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
- बच्चों के सामने बेइज्जती से डरती थी: पीड़िता ने कहा- 2008 से 2013 तक पति ठीक रहा, लेकिन उसके बाद वह उल्टी-सीधी डिमांड करने लगा। शुरुआत से ही मैं उसे रोकती थी। फिर भी वह नहीं मानता था। मेरे 2 बेटे हैं। एक 14 साल और एक 12 साल का। बच्चों के सामने मेरी बेइज्जती न हो, इसलिए मैं चुप रहती थी।
- मेरे पास उसकी दरिंदगी के वीडियो: महिला ने पुलिस से कहा है कि उसके पास पति की दरिंदगी के कुछ वीडियो मौजूद हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि पति जब हदें पार करने लगा तो उसने कुछ वीडियो बना लिए थे। उसने पुलिस को कहा कि वह वीडियो भी पेश कर देगी।
महिला ने वीडियो क्यों और कैसे बनाई
पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी उम्र 42 साल है। उसने अपने पति की हरकतों की जानकारी अपनी मां को दी थी। महिला ने पुलिस को बताया- अननेचुरल सेक्स से मुझे इंटरनल प्रॉब्लम होने लगी थी। इस संबंध में मैंने अपनी मां से बात की और पति के खिलाफ कार्रवाई करवाने को कहा।
महिला ने कहा- जब मैंने मां को पति की हरकतों के बाद में बताया तो उन्होंने कहा कि तेरी बातों पर कौन विश्वास करेगा? या तो सबूत देने होंगे या तेरी बात झूठी साबित हो जाएगी। इसके बाद मैंने ठान लिया था कि पति के खिलाफ सबूत जुटाने हैं। मैंने 6 अप्रैल को अपने बेडरूम में मोबाइल कैमरा छुपाकर लगा दिया। उसी में 6 अप्रैल की रात को पति की हरकतें रिकॉर्ड हुईं।

लुधियाना के दुगरी थाने में पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई।
पति को FIR दर्ज कर गिरफ्तार किया
पीड़िता ने पुलिस को वे वीडियो दिखा दिए हैं, जिसके बाद पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दुगरी थाने के SHO सुखविंदर सिंह देयोल ने बताया कि महिला की शिकायत मिली और उसके बाद पति के खिलाफ मारपीट व रेप की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर दी है।
उन्होंने बताया कि अस्पताल से 7 अप्रैल को रुक्का आया था। इसके बाद 10 अप्रैल को महिला के बयान दर्ज किए और उसने शिकायत दर्ज कराई। उसकी शिकायत पर 12 अप्रैल को ही FIR दर्ज की गई थी और आज (13 अप्रैल) आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

(Bureau Chief, Korba)




