RAIGARH : रिटायर्ड BSF कर्मचारी के घर चोरी, किराएदार ने चोर के घुसने की दी सूचना, सोने-चांदी के जेवर सहित कैश ले भागा

              रायगढ़: जिले में मंगलवार रात एक रिटायर्ड बीएसएफ कर्मचारी के घर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। अज्ञात चोर ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित कैश की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि रात में रिटायर्ड बीएसएफ कर्मचारी घर में सो रहा था, तभी अज्ञात चोर ने वारदात को अंजाम दिया। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोलाईबहा निवासी राजमन भगत रिटायर्ड बीएसएफ कर्मचारी है। मंगलवार की रात वह खाना खाकर अपने परिवार के साथ सो रहा था। तभी उसके घर में किराए में रह रहा युवक बिट्टू ने उसे जानकारी दी कि घर में कोई चोर घुसा है, लेकिन देखने पर वह नहीं दिखा। इसके बाद उसने एक कमरे का दरवाजा खोला तो सामान बिखरा हुआ पाया।

              सोने-चांदी सहित कैश मिलाकर कुल 1 लाख 25 हजार रुपए की चोरी

              अलमारी खुला देखकर जांच की तो पता चला कि सोने का चैन एक नग एक तोला, सोने का मंगलसूत्र एक नग, सोने की कान की बाली दो जोड़ी, चांदी की पायल एक जोड़ी करीब दस तोला और कैश रकम 3 हजार रुपए कुल कीमती 1 लाख 25 हजार रुपए को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है।

              जांच में जुटी पुलिस

              इसके बाद बुधवार सुबह रिटायर्ड बीएसएफ कर्मचारी ने चक्रधर नगर थाना पुलिस में मामले की सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश

                              मातृ-शिशु स्वास्थ्य में बेहतर परिणामों हेतु दायित्वों का निष्ठापूर्वक...

                              रायपुर : दो खाद दुकानों की बिक्री 21 दिन के लिए प्रतिबंधित

                              खाद वितरण में गड़बड़ी का मामलारायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा

                              जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल”रायपुर...

                              रायपुर : अवैध रूप से भंडारित 20 गैस सिलेण्डर जब्त

                              फरसवानी और बीरतराई में खाद्य विभाग की कार्रवाईरायपुर (BCC...

                              रायपुर : धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल

                              धोवाताल बना मॉडल गांव, गौठान से चमकी किस्मतरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories