छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बारिश का अलर्ट…. 30 से 40 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा, तीन-चार दिनों तक रहेगी यही स्थिति

              रायपुर: मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए चेतावनी जारी की है। राज्य के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। तेज गर्जना होगी। प्रदेश में तीन-चार दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी। राजधानी में दिन में तेज गर्मी रहेगी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। दोपहर बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है। शाम-रात में तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

              बस्तर, बलौदाबाजार, बलरामपुर, बेमेतरा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, कोरबा, कोरिया, मुंगेली, रायगढ़, राजनांदगांव, सूरजपुर, सरगुजा के कुछ जगहों पर आज दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

              मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर-पश्चिम उत्तर-प्रदेश से दक्षिण बांग्लादेश तक एक द्रोणिका बनी है। एक दूसरी द्रोणिका दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश से तटीय कर्नाटक तक है। इन दोनों ही सिस्टम के असर से अगले कुछ दिनों तक समुद्र से नमी आएगी। बुधवार-गुरुवार से नमी वाली हवा आने लगी है।

              बीते 24 घंटे में कई जगह हुई बूंदाबांदी

              राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की बूंदाबांदी हुई। गुरुवार को दिन में करीब डेढ़ मिमी बारिश भी हुई। अंबिकापुर में भी थोड़ी बारिश हुई है। वातावरण में नमी रहने की वजह से प्रमुख शहरों का तापमान भी थोड़ा कम है। रायपुर में दिन का तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह नॉर्मल से एक कम है। बिलासपुर, अंबिकापुर, दुर्ग आदि जगहों पर भी पारा 40 से 42 डिग्री के बीच है। सभी जगहों पर यह सामान्य से एक-दो डिग्री कम है।

              नौतपा पहले दिन तपा

              नौतपा के पहले ही दिन प्रदेश में दोपहर की चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं की वजह से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। तेज गर्मी ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। प्रदेश में सबसे ज्यादा 45 डिग्री तापमान जांजगीर-चांपा जिले में रिकॉर्ड किया गया। यहां हीट वेव की स्थिति बन गई थी। रायगढ़, महासमुंद, मुंगेली और बिलासपुर जिले में भी लू जैसे हालात हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान 41-43 डिग्री के करीब है।

              प्रदेश के सबसे गर्म शहरों का तापमान मौसम विभाग ने जारी किया है।

              प्रदेश के सबसे गर्म शहरों का तापमान मौसम विभाग ने जारी किया है।

              मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जांजगीर के बाद रायगढ़ जिला 43.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दूसरे नंबर पर सबसे गर्म रहा। इसके अलावा महासमुंद में 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मुंगेली का तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर जिले में भी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया। यहां 43 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

              इसी तरह धमतरी जिले में 42.8 डिग्री सेल्सियस, राजनांदगांव में 42 डिग्री सेल्सियस, कोरबा में 41.9 डिग्री,दुर्ग में 41.6 डिग्री, सरगुजा में 41.4 डिग्री और राजधानी रायपुर में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा बलौदाबाजार में 40.6 डिग्री तापमान रहा।

              शुक्रवार को प्रदेश के उत्तरी हिस्से में तापमान गिरेगा जबकि दक्षिण में तापमान बढ़ने के संकेत हैं।

              शुक्रवार को प्रदेश के उत्तरी हिस्से में तापमान गिरेगा जबकि दक्षिण में तापमान बढ़ने के संकेत हैं।

              हीट वेव को लेकर मौसम विभाग की एडवाइजरी
              हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने अलग से लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों को पर्याप्त पानी पीने, प्यास नहीं लगने पर भी पीने की अपील की गई है। इसके अलावा घर में बने लस्सी, चावल पानी, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने कहा गया है।

              इसके अलावा तेज धूप के वक्त घर से बाहर नहीं निकलने को कहा जा रहा है। हल्के रंग के ढील सूती कपड़े पहनने की सलाह विशेषज्ञों द्वारा दी जा रही है। घर से बाहर निकलने पर कपड़े, टोपी या छतरी का उपयोग करने का सुझाव दिया जा रहा है और आंखों की सुरक्षा के लिए भी इंतजाम करने की बात कही गई है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories