रायपुर : 9 बी.टी. सड़कों के लिए डेढ़ करोड़ मंजूर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी

          दुर्गा मंदिर से मंडी तक 23.81 लाख की लागत से बनेगा बी.टी. रोड

          रायपुर (BCC NEWS 24): नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर नगर पंचायत में 9 बी.टी. सड़कों के लिए एक करोड़ 49 लाख 55 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री श्री अरुण साव ने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

          नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने भानुप्रतापपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-7 में दो बी.टी. सड़कों के लिए 47 लाख 54 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-1 में बी.टी. रोड के लिए 21 लाख 82 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-2 के लिए 5 लाख 95 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक-9 के लिए 6 लाख एक हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने वार्ड क्रमांक-10 में दुर्गा मंदिर से मंडी तक बी.टी. रोड के लिए 23 लाख 81 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-12 में बी.टी. रोड के लिए 16 लाख 9 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-13 के लिए 21 लाख 39 हजार रुपए एवं वार्ड क्रमांक-14 में 6 लाख 94 हजार रुपए बी.टी. सड़क के लिए स्वीकृत किए हैं।



                    Hot this week

                    रायपुर : कचरे में संभावना तलाशने वाली अर्चना की सोच राष्ट्रीय मंच तक पहुँची

                    पीएम सेजेस धरमजयगढ़ की कक्षा 11वीं की छात्रा अर्चना...

                    रायपुर : बस्तर की खूबसूरती ने देशभर से आए पर्यटन प्रतिनिधियों को किया मंत्रमुग्ध

                    चित्रकोट जलप्रपात की भव्यता, जनजातीय संस्कृति और धुड़मारास के...

                    रायपुर : विष्णुभोग धान से निर्मित राखियों ने बढ़ाया जीपीएम का मान, गुजरात और लुधियाना से मिले ऑर्डर

                    दिल्ली की राष्ट्रीय प्रदर्शनी में छाईं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की राखियां,...

                    रायपुर : राजभाषा आयोग के कार्यालय स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ी साहित्य का गौरवपूर्ण उत्सव

                    छत्तीसगढ़ी भाषा की सेवा में समर्पित वरिष्ठ साहित्यकारों का...

                    Related Articles

                    Popular Categories