रायपुर : भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश

          बढ़ती भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

          रायपुर (BCC NEWS 24): प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में आंशिक संशोधन किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि बढ़ती भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करना हम सब की जिम्मेदारी है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए  पूर्व निर्धारित ग्रीष्मकालीन अवकाश को पहले लागू करने का निर्णय लिया है, ताकि इस भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत सुरक्षित रह सके।

          स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में दिनांक 01 मई 2026 से 15 जून 2026 तक घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन करते हुए अब दिनांक 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश प्रदेश के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय शालाओं पर लागू होगा।



                    Hot this week

                    रायपुर : छात्रहित में लिया गया फैसला – मंत्री टंक राम वर्मा

                    छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायराअब 31...

                    रायपुर : राजभाषा आयोग के कार्यालय स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ी साहित्य का गौरवपूर्ण उत्सव

                    छत्तीसगढ़ी भाषा की सेवा में समर्पित वरिष्ठ साहित्यकारों का...

                    रायपुर : विष्णुभोग धान से निर्मित राखियों ने बढ़ाया जीपीएम का मान, गुजरात और लुधियाना से मिले ऑर्डर

                    दिल्ली की राष्ट्रीय प्रदर्शनी में छाईं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की राखियां,...

                    रायपुर : कचरे में संभावना तलाशने वाली अर्चना की सोच राष्ट्रीय मंच तक पहुँची

                    पीएम सेजेस धरमजयगढ़ की कक्षा 11वीं की छात्रा अर्चना...

                    रायपुर : बस्तर की खूबसूरती ने देशभर से आए पर्यटन प्रतिनिधियों को किया मंत्रमुग्ध

                    चित्रकोट जलप्रपात की भव्यता, जनजातीय संस्कृति और धुड़मारास के...

                    Related Articles

                    Popular Categories