रायपुर : चिल्फी चेकपोस्ट पर पकड़ाया 212 क्विंटल अवैध धान

              रायपुर: कबीरधाम जिले में अवैध धान परिवहन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत चिल्फी चेकपोस्ट पर जांच के दौरान वाहन क्रमांक यूपी-90-टी-7437 में 212 क्विंटल अवैध धान भरा पाया गया। वाहन चालक ने बताया कि धान बाघरमऊ मंडी, जिला बहराईच उत्तरप्रदेश से लोड कर राजनांदगांव छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा था। दस्तावेजों की जांच में अनियमितता पाए जाने पर वाहन सहित धान को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई। कबीरधाम जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में 23 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां राजस्व, कृषि, वन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम सतत निगरानी रख रही है। 


                              Hot this week

                              रायपुर : खाद्य मंत्री बघेल ने की जिला डीएमएफ शासी परिषद की समीक्षा

                              निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशगुणवत्ता से...

                              रायपुर : लखपति दीदी बनने की राह पर अग्रसर सुजन्ती पैकरा

                              सोलर पंप से बदली तस्वीर, उन्नत खेती से बढ़ी...

                              रायपुर : बालोद के खपरी एवं दल्लीराजहरा में सुशासन शिविर में ग्रामीणों और आम नागरिकों का उमड़ा हुजुम

                              जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कलेक्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधि...

                              Related Articles

                              Popular Categories