रायपुर : खनिज का अवैध परिवहन करते 3 हाईवा वाहन पकड़ाए

            रायपुर (BCC NWS 24): राजनांदगांव जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज विभाग द्वारा जांच पड़ताल का सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने गस्त के दौरान डुमरडीहकला, सहसपुर दल्ली एवं भरकाटोला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त 3 हाईवा वाहनों को जब्त कर थाना ठेलकाडीह के सुपुर्द किया है।

            खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खैरा में ओंकार प्रसाद वर्मा के स्वामित्व के हाईवा क्रमांक सीजी 08 एए 9133 से वाहन चालक शांतिलाल गेडे द्वारा रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। इसी प्रकार ग्राम डुमरडीहकला में अक्षय दुग्गड़ के स्वामित्व के हाईवा क्रमांक सीजी 07 बीडब्ल्यू 8633 से चालक धर्मेन्द्र पटेल द्वारा तथा हाईवा क्रमांक सीजी 07 सीएच 7040 से चालक तिहारू राम द्वारा चूना पत्थर एवं गिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा था, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। उक्त प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए सतत गस्त एवं निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जा रही है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories