रायपुर : 40 वर्षीय नरेंद्र प्रजापति ने बेचा 63.30 क्विंटल धान

        • डिजिटल टोकन व्यवस्था से किसानों को मिल रहा भरोसा और सुविधा

        रायपुर: कोरिया जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज सहकारी समिति पटना में ग्राम चंपाझर के 40 वर्षीय किसान नरेश प्रजापति ने 70 वर्षीय  पिता धरमजीत प्रजापति नाम से टोकन काटकर अपना धान उपार्जन केंद्र में विक्रय किया। धरमजीत प्रजापति के नाम से 1.43 हेक्टेयर का पंजीकृत रकबा है।

        किसान नरेश ने ऑनलाइन मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त किया, जिससे उन्हें बिना किसी कठिनाई के उपार्जन केंद्र में प्रवेश मिला।  उन्होंने ने 49.20 क्विंटल धान की बिक्री पूरी की। प्राप्त राशि का उपयोग वे गेहूं की आगामी फसल, दैनिक उपयोग के सामान और खेती-किसानी के कामों में करेंगे। धान खरीदी प्रक्रिया में डिजिटल तकनीक के प्रयोग ने किसानों के अनुभव को और भी सरल बनाया है। अब खरीदी प्रक्रिया ज्यादा तेज, पारदर्शी और विश्वसनीय हो गई है, जिससे किसानों का उत्साह बढ़ रहा है।

        सरकार की नीतियों पर विश्वास जताते हुए श्री प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार किसानों के हित में लगातार निर्णय ले रही है। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ सरकार देश में सबसे अधिक मूल्य पर धान खरीद रही है। यह किसान समुदाय के लिए बड़ा संबल है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories