रायपुर : समृद्धि की राह पर किसानों के कदम : 67 वर्षीय बंधुराम ने समर्थन मूल्य पर बेचा 10 क्विंटल धान

              • सुव्यवस्थित धान खरीदी के लिए सरकार को दिया धन्यवाद

              रायपुर: कोरिया जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के दौरान किसानों में उत्साह का माहौल है। आज ग्राम छिंदडाड़ के 67 वर्षीय किसान श्री बंधुराम साहू ने धान उपार्जन केंद्र में पहुँचकर सुगमता पूर्वक 10 क्विंटल धान का विक्रय किया। किसान श्री बंधुराम ने सुव्यवस्थित धान खरीदी के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। बंधुराम ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 0.5 एकड़ में धान की खेती की थी। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के अनुसार उन्हें कुल 23,690 की राशि मिलेगी। बंधुराम ने कहा कि प्राप्त धनराशि का उपयोग वे खाद-बीज की खरीदी, खेती में आवश्यक सुधार तथा दैनिक उपयोग की जरूरतों को पूरा करने में करेंगे। उन्होंने समिति की व्यवस्था की सराहना करते हुए बताया कि खरीदी केंद्र में इस वर्ष की गई सुविधाएँ काफी सहज, पारदर्शी और किसान हितैषी हैं, जिससे किसानों को बड़ा लाभ हो रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सहकारिता मंत्री 28 जुलाई को लेंगे विभागीय समीक्षा बैठक

                              शासकीय योजनाओं की होगी समीक्षा​रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़...

                              रायपुर : ”पीएम राहत” योजना से सुकमा में मिला पहला जीवनदान

                              जिला चिकित्सालय में शुरू हुआ कैशलेस इलाज, बची 30...

                              Related Articles

                              Popular Categories