रायपुर : सागरपुर निवासी 69 वर्षीय किसान बीरसाय राजवाड़े ने सुगमता पूर्वक बेचा 53.38 क्विंटल धान

              रायपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज कोरिया जिले के ग्राम सागरपुर निवासी 69 वर्षीय किसान श्री बीरसाय राजवाड़े ने कृषि साख सहकारी समिति, जामपारा में पहुंचकर 53.38 क्विंटल धान विक्रय किया। किसान बीरसाय ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 1.0370 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती की थी। खरीदी केंद्र में उन्होंने 53.80 क्विंटल धान की बिक्री की। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल की समर्थन मूल्य दर के अनुसार उन्हें 127452 रुपए की राशि प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि धान बिक्री से मिली राशि का उपयोग वे खाद-बीज की खरीदी एवं दैनिक उपयोग की आवश्यकताओं को पूरा करने में करेंगे। किसान राजवाड़े ने खरीदी केंद्र की सुगम एवं व्यवस्थित प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष किसानों के लिए की गई व्यवस्थाएँ काफी सुविधाजनक और पारदर्शी हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : ग्रामीणों तक पहुंची शासन की सेवाएं, किसान को मिला त्वरित समाधान

                              सुशासन तिहार शिविर में आवेदन के बाद निःशुल्क उपलब्ध...

                              रायपुर : जोंक नदी से चौन माउंटेन और हाईवा जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन...

                              रायपुर : खुशियों की चाबी’ से साकार हो रहा पक्के घर का सपना

                              बालोद में 48 हजार से अधिक आवास पूर्णरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories