रायपुर : 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 11 से 15 जनवरी तक

            रायपुर: स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित एवं स्कूल शिक्षा विभाग राजनांदगांव के तत्वावधान में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 11 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक दिग्विजय स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में बास्केटबॉल (बालक-बालिका, 17 वर्ष आयु वर्ग) की स्पर्धाएँ आयोजित होंगी, जिसमें देशभर से कुल 1006 प्रतिभागी भाग लेंगे।

            प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 11 जनवरी को प्रातः 10 बजे दिग्विजय स्टेडियम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव करेंगे। प्रतियोगिता का समापन समारोह 15 जनवरी को प्रातः 11 बजे होगा।  समापन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद श्री संतोष पाण्डेय तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव करेंगी। राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 36 राज्यों एवं संस्थाओं की टीमें भाग लेंगी। बास्केटबॉल बालक वर्ग (17 वर्ष) में 429 एवं बालिका वर्ग (17 वर्ष) में 402 सहित कुल 1006 प्रतिभागी शामिल होंगे। आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता की सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।


                          Hot this week

                          रायपुर : जांजगीर चांपा में जिला स्तरीय युवा महोत्सव में युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

                          सांसद कमलेश जांगड़े हुईं शामिल, लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला सहित...

                          Related Articles

                          Popular Categories