RAIPUR : युवक को चोर बोलकर पीट-पीटकर मार डाला, पोस्टमार्टम में हुआ हत्या का खुलासा, डंडा और लोहे के बक्कल वाला बेल्ट जब्त; हत्यारा अरेस्ट

              RAIPUR: राजधानी रायपुर में एक युवक ने दूसरे को चोर बोलते हुए पीट-पीटकर मार डाला। फिर उसकी लाश को मोहल्ले में ही फेंक दिया। अगले दिन पुलिस में जब पोस्टमार्टम करवाया तो हत्या का खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तिल्दा नेवरा पुलिस को 19 अप्रैल के सुबह एक व्यक्ति की लाश मिली। पुलिस को लाश संदिग्ध लगी। इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट से मौत की वजह सामने आई। इसके बाद जांच पड़ताल में पता चला कि मृतक दीपक यादव मोहल्ले में रात 1 बजे के करीब पहुंचा था। वहां पर उसे नवीन विश्वकर्मा मिला। उसने दीपक को चोर बोलते हुए पीटना चालू कर दिया।

              शक के आधार पर पूछताछ

              इस मारपीट में नवीन ने डंडा और लोहे के बक्कल वाले बेल्ट का उपयोग किया। जिससे दीपक की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने लाश को वही पर फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद नवीन विश्वकर्मा को शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : पुसबाका को मिली डिजिटल कनेक्टिविटी की सौगात

                              मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल पर दूरस्थ गांव में...

                              रायपुर : मोर गांव, मोर पानी अभियान से घोघर बना जल संरक्षण का प्रेरक मॉडल

                              3000 वाटर एब्जॉर्प्शन टैंकों के निर्माण से भू-जल संवर्धन...

                              रायपुर : शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला – वन मंत्री केदार कश्यप

                              सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के तहत मड़ानार और मर्दापाल...

                              Related Articles

                              Popular Categories