रायपुर : बेमेतरा में उर्वरक विक्रेता पर कार्रवाई : लाइसेंस 15 दिनों के लिए निलंबित

              रायपुर (BCC NEWS 24): बेमेतरा जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी, तस्करी, डायवर्सन, जमाखोरी, अधिक कीमत पर विक्रय, अमानक एवं नकली उर्वरकों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उर्वरक निरीक्षक नवागढ़ द्वारा 08 जून 2026 को मेसर्स कृषि विकास केन्द्र, ग्राम मानिकपुर, विकासखंड नवागढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अनियमितताओं को देखते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। संतोषप्रद जवाब न देने के कारण उक्त संस्थान के उर्वरक लायसेंस को 15 दिवस के लिए निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान संबंधित प्रतिष्ठान द्वारा उर्वरकों के भंडारण एवं विक्रय संबंधी किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि संचालित नहीं की जा सकेगी।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories