रायपुर : उन्नत कृषक दीपचंद ने दिखाया कृषि में तकनीक और परिश्रम का समन्वय

              • पारदर्शी खरीदी व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं से संतुष्ट

              रायपुर: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी अभियान के तहत आज कोरिया जिले अंतर्गत ग्राम तलवापारा के 40 वर्षीय किसान श्री दीपचंद साहू, ने कृषि साख सहकारी समिति छिंदडाड पहुंचा और 39 क्विंटल धान का विक्रय किया। गौरतलब है कि उनके पिता जी के नाम पंजीकृत 0.7520 हेक्टेयर कृषि भूमि में धान की बुवाई की गई थी, जिसमें मेहनत, आधुनिक खेती पद्धतियों और समय-समय पर की गई देखरेख का फल उन्हें संतोषजनक उत्पादन के रूप में मिला।

              किसान दीपचंद ने बताया कि उन्होंने धान खरीदी समिति में अपना टोकन प्राप्त कर धान विक्रय की प्रक्रिया पूर्ण की। राज्य शासन द्वारा तय 2,369 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के आधार पर उन्हें कुल 91917 रुपए की राशि प्राप्त होगी। वे इस पारदर्शी प्रणाली और समिति द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं से संतुष्ट है।

              किसान दीपचंद ने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे अगली फसल के लिए खाद-बीज की खरीदी, खेत की आवश्यक तैयारियों और परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में करेंगे। उन्होंने कहा कि समय पर खरीदी और समर्थन मूल्य मिलने से किसानों का उत्साह बढ़ता है और युवा पीढ़ी भी खेती की ओर आकर्षित होती है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 471 हितग्राही हुए लाभान्वित

                              चर्चेड़ी में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, योजनाओं की...

                              रायपुर : गांव में ही मिला जाति प्रमाण पत्र

                              बच्चों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कानरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : अफीम-गांजा की खेती पर बढ़ेगी निगरानी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले को नशामुक्त बनाने...

                              Related Articles

                              Popular Categories