रायपुर : सुशासन तिहार शिविर में बना आयुष्मान कार्ड, कविता महत को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की नई ताकत

        ’5 लाख रुपये तक निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलने पर जताई खुशी, ग्रामीणों से योजना का लाभ लेने की अपील’

        रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले में लगाए जा रहे जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और सुविधा का माध्यम बन रहे हैं। शिविरों में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों को मौके पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कठमुंडा निवासी श्रीमती कविता महत का आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड समाधान शिविर में बनाया गया। आयुष्मान कार्ड बनने से अब उन्हें और उनके परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल सकेगा। ’शिविर में मिला त्वरित समाधान’

        श्रीमती कविता महत ने बताया कि पहले उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया था, जिससे इलाज के दौरान आर्थिक परेशानी की चिंता बनी रहती थी। लेकिन सुशासन तिहार शिविर में अधिकारियों की सहायता से उनका कार्ड आसानी से बन गया। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी योजना है, जिसके माध्यम से पात्र हितग्राहियों को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है।

        ’ग्रामीणों से योजना का लाभ लेने की अपील’

        श्रीमती कविता महत ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाना चाहिए, ताकि बीमारी के समय आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

        ’गांव-गांव पहुंच रही शासन की योजनाएं’

        उन्होंने सुशासन तिहार की सराहना करते हुए कहा कि शिविरों में विभागीय अधिकारी स्वयं गांव पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और पात्र हितग्राहियों को तत्काल लाभान्वित कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय सेवाओं और योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं तथा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान में जनसंवाद के जरिए जनभागीदारी को बढ़ावा दे रहीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

                ’गोरखनाथपुर और कमलापुर में ग्रामीणों से जानीं समस्याएं, अधिकारियों...

                Related Articles

                Popular Categories