रायपुर : सुशासन तिहार से देवमती पैकरा को मिली आजीविका सशक्त करने की नई राह

              ’उन्नत बकरा पालन के लिए मिली 4 हजार रुपये की सहायता राशि’

               रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका संवर्धन और महिला सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। इसी क्रम में सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नारायणपुर निवासी एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी श्रीमती देवमती पैकरा को पशुधन विकास विभाग की उन्नत नस्ल बकरा पालन योजना के तहत 4 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

              ’आजीविका गतिविधियों को मिलेगा विस्तार’

              श्रीमती देवमती पैकरा ने बताया जींज उन्होंने उन्नत नस्ल बकरा पालन योजना के लिए आवेदन किया था। सुशासन तिहार शिविर में उनके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस राशि का उपयोग वे बकरी पालन गतिविधियों को बढ़ाने और स्वरोजगार को मजबूत करने में करेंगी। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। श्रीमती देवमती पैकरा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार जैसी पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की नई दिशा दे रही है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अब गांव स्तर पर आसानी से मिल रहा है।

              ’महिला सशक्तिकरण को मिल रहा बढ़ावा’

              सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। इससे ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के नए अवसर मिल रहे हैं। श्रीमती देवमती पैकरा जैसी अनेक महिलाएं आज शासन की योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories