रायपुर : रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन की सौगात, हितग्राही शकुन यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु भैया का जताया आभार

          रायपुर (BCC NEWS 24): महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना की 30वीं किस्त की राशि मिलने पर भारतीय नगर निवासी हितग्राही श्रीमती शकुन यादव ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु भैया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि हर माह मिलने वाली 1000 रुपये से बच्चों की पढ़ाई, रोजमर्रा की जरूरतों और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी मदद मिल रही है।

          श्रीमती शकुन यादव ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के पहले ही महतारी वंदन योजना की राशि खाते में मिलने से उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। त्योहार के समय मिली आर्थिक सहायता से परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत मिली है। उन्होंने कहा कि योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है और वे अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को स्वयं पूरा करने में सक्षम हो रही हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना को महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।



                    Hot this week

                    रायपुर : अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम से बदल रही सार्वजनिक वितरण प्रणाली की तस्वीर

                    24 घंटे राशन की सुविधा, आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण...

                    रायपुर : राखी का बंधन खुशियों का संसार, महतारी वंदन से संबल अपार

                    रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया से मिला उपहारमहतारी वंदन...

                    रायपुर : नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए अम्बेडकर अस्पताल में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

                    नेत्रदान से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया व्यापक प्रशिक्षण,...

                    Related Articles

                    Popular Categories