रायपुर : राखी का बंधन खुशियों का संसार, महतारी वंदन से संबल अपार

          रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया से मिला उपहार

          महतारी वंदन योजना की किस्त से सोनम साहू के चेहरे पर आई खुशी

          रायपुर (BCC NEWS 24): महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त प्राप्त होने से बिलासपुर की श्रीमती सोनम साहू के लिए रक्षाबंधन का त्योहार और भी खास हो गया है। रक्षाबंधन से पहले खाते में राशि मिलने पर श्रीमती सोनम साहू ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि उनके लिए आर्थिक सहारा होने के साथ भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और भी यादगार बनाने का अवसर लेकर आई है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा महिलाओं की बेहतरी के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। अपनी खुशियां बयां करते हुए उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया से बहनों को संबल मिला है। 

          श्रीमती सोनम साहू ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त राशि का उपयोग वह अपने भाई के लिए रक्षासूत्र (राखी) खरीदने और रक्षाबंधन की अन्य तैयारियों में करेंगी। त्योहार के अवसर पर मिलने वाली यह आर्थिक सहायता उनके लिए बेहद उपयोगी है। इससे वे अपनी जरूरतों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से पूरा कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना की किस्त मिलना उनके लिए खुशी को दोगुना करने वाला है। उन्होंने योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिलने से वे अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं।

          श्रीमती सोनम साहू ने कहा कि योजना की राशि से महिलाओं को अपने परिवार की जरूरतों में सहयोग करने के साथ त्योहारों को भी खुशी और उत्साह के साथ मनाने का अवसर मिल रहा है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। श्रीमती सोनम साहू जैसी अनेक महिलाएं इस राशि का उपयोग घरेलू जरूरतों, बच्चों की आवश्यकताओं, स्वास्थ्य, शिक्षा और त्योहारों से जुड़ी तैयारियों में कर रही हैं। रक्षाबंधन से पहले 30वीं किस्त का मिलना उनके लिए विशेष खुशी लेकर आया है। सोनम साहू ने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि महिलाओं को अपने निर्णय लेने और परिवार की जरूरतों में आर्थिक रूप से योगदान देने का अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने योजना को महिलाओं के सम्मान, आत्मविश्वास और आर्थिक संबल से जोड़ते हुए इसके लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।



                    Hot this week

                    रायपुर : 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का गरिमामय समापन

                    सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने विजेता खिलाड़ियों को किया...

                    रायपुर : नगरीय निकायों को एल्डरमैन निधि के 9.44 करोड़ जारी

                    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निधि का सदुपयोग कर...

                    Related Articles

                    Popular Categories