Saturday, February 14, 2026

              रायपुर ब्रेकिंग : स्काई ऑटोमोबाइल्स के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया, अफरा तफरी का माहौल; दमकल की गाड़ियां मौके पर

              RAIPUR: रायपुर में तेलीबांधा स्थित स्काई ऑटोमोबाइल्स में भीषण आग लगने की खबर समाने आ रही है. राजधानी के व्यस्ततम इलाके में ​स्थित स्काई ऑटोमोबाइल्स के सर्विस सेंटर में आग लग गई है. मौके पर दमकल की तीन गाड़ी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है. सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया है.

              आग लगने के कारण कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल है. सूचना पर तेलीबांधा पुलिस के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे हैं और आग बुझाने के प्रयास में लगे. आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है. भीषण आग लगने से इलाके में दूर-दूर तक आसमान में धुएं का गुबार दिखाई पड़ रहा है. धधकते शो रूम के बीच से स्टाफ ने दो सिलेंडर नीचे फेंके,नहीं तो बहुत दूरी तक होता ब्लास्ट हो सकता था और कई लोग इस आग की चपेटे में आ सकते थे


                              Hot this week

                              रायपुर : विश्व रेडियो दिवस 2026

                              भरोसे की तरंगों पर जनसंवाद का सशक्त सेतुपरंपरा से...

                              रायपुर: बस्तर पर्यटन ने भरी नई उड़ान, वर्षों से लंबित योजनाओं को मिली गति

                              प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था...

                              रायपुर : धान के बदले धनिया की खेती की ओर किसानों का रुझान

                              उद्यानिकी विभाग दे रहा प्रोत्साहनरायपुर (BCC NEWS 24): फसल...

                              Related Articles

                              Popular Categories