रायपुर : राज्यपाल डेका से छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष कावड़िया ने की सौजन्य भेंट

          रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दी साथ ही दिव्यांगजनों द्वारा हस्त निर्मित मोमबत्ती, कुकीज, चॉकलेट, बॉटल ऑफ आर्ट आदि सामग्री भेंट की। राज्यपाल ने भी उन्हें दीपावली शुभकामनाएं दी। श्री कावड़िया ने दिव्यांगजनों के हित से जुडे़ विषयों पर राज्यपाल को जानकारी दी। राज्यपाल श्री डेका ने प्रदेश में दिव्यांजनों के लिए संचालित गतिविधियों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।



                    Hot this week

                    रायपुर : नेपाल आपदा : छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता

                    दो के परिजनों से संपर्करायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित...

                    रायपुर : सिंदूर पार्क के विकास को मिलेगा नया स्वरूप

                    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के...

                    Related Articles

                    Popular Categories