रायपुर: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने की वॉकेथान में भाग लेने की अपील…

            • मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2 अगस्त से, लोगों को जागरूक करने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा वॉकेथान का आयोजन

            रायपुर: प्रदेश में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम 2 अगस्त से शुरू हो रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने इस दिन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा राजधानी रायपुर में वॉकेथान का आयोजन किया जा रहा है।

            मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने शहर के युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, तृतीय लिंग समुदाय के लोगों, समाज सेवी संस्थाओं तथा शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों सहित सभी नागरिकों से इसमें भाग लेने की अपील की है। वॉकेथान 2 अगस्त को सवेरे सात बजे जी.ई. रोड स्थित गांधी उद्यान से शुरू होकर शहीद स्मारक भवन में समाप्त होगी।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories